चम्पावत में नाबालिक के साथ हुई दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित कांग्रेसियों ने बिन्दुखत्ता में भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Blog
 Image

मुन्ना अंसारी 
​लालकुआँ :- चम्पावत जिले में एक नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध के विरोध में आज बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर अपना रोष प्रकट किया।
​बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार रोड तिराहे पर एकत्रित हुए। यहाँ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राज्य में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
​प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल ने कहा कि चम्पावत की घटना देवभूमि को शर्मसार करने वाली है। भाजपा सरकार के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के नारे खोखले साबित हो रहे हैं। प्रदेश में बेटियां अब कही भी सुरक्षित नही हैं। हम मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके।
​वही पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल ने दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर तत्काल सजा देने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा और आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश भर में पुलिस गश्त और कड़े कानून लागू किए जाने की मांग की है।
इस विरोध प्रदर्शन में बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल, कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुन्दन सिंह मेहता, एस सी विभाग कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, महिला ब्लॉक अध्यक्ष मीना कपिल, महिला नेत्री बीना जोशी, हरेन्द्र बोरा, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, गिरधर बम, राजपाल आर्या, मोहन कुड़ाई, माया देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।