मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- लालकुआँ में कांग्रेस नेताओं की लगातार मौत के बाद आज फिर से दुःखद खबर सामने आई है बीते दिनों पूर्व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राम बाबू मिश्रा और उसके बाद कार्यवाहक चेयरमैन पूरन रजवार के निधन से लोग सकते में थे कि आज कांग्रेस के युवा नेता के भाई के आकस्मिक निधन पर नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।
आज लाईन पार संजय नगर निवासी कांग्रेस के युवा नेता ईमरान खांन के बड़े भाई मुनाजिर खांन उर्फ मुन्ना (42) पुत्र दूल्हे खां का पिछले लम्बे समय से बरेली के निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था इससे पूर्व उनका हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में ईलाज चला परिजनों द्वारा सुधार न होने पर बरेली के निजी अस्पताल में गंभीर बिमारी का ईलाज चल रहा था आज घर में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मुनाजिर खांन उर्फ मुन्ना को बरेली ले जाने के दौरान बहेड़ी के निकट रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। लालकुआँ में लगातार कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों की मृत्यु से हर कोई स्तब्ध है।

