मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने लालकुआँ तहसील में 16 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित किये।
इस दौरान विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए है। इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि शेष पात्र व्यक्तियों को उनकी आर्थिक सहायता राशि के चेक शीघ्र ही तहसील कार्यालय में वितरित किये जायेंगे। लाभार्थियों ने आर्थिक सहायता के चैक मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान लालकुआँ भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, महामंत्री राजकुमार सेतिया, विधायक प्रतिनिधि गोविन्द सिंह राणा, हरीश नैनवाल, जाहिद अली, के के पाण्डेय समेत तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

