मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- 34वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, हल्दुचौड़ (उत्तराखंड) द्वारा ‘फिट इंडिया आंदोलन’ अभियान के अंतर्गत “Sunday on Cycle” रैली का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायी रैली
का नेतृत्व श्री राजेश कुमार जोशी, सेनानी, 34वीं वाहिनी द्वारा किया गया।
रैली वाहिनी मुख्यालय से हल्द्वानी क्षेत्र तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। रैली के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित व्यायाम, साइकिलिंग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फिट एवं सक्रिय भारत के निर्माण हेतु जनसामान्य में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना तथा युवाओं को सकारात्मक एवं अनुशासित जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना रहा।

