मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- नगर पंचायत लालकुआँ नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है पूर्व में नगर पंचायत लालकुआँ द्वारा किये गये कार्यो को लेकर बीते माह पूर्व केन्द्र सरकार ने नगर पंचायत लालकुआँ को राज्य में अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार और राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर श्रेणी‘‘ में पुरस्कार दिया था।
वही अब उत्तराखण्ड राज्य में अटल निर्मल पुरस्कार 2025 के लिए लालकुआँ नगर पंचायत का चयन हुआ है जिसमें लालकुआँ नगर पंचायत पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर आई है जिसका पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य सेवक सदन देहरादून में कल दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को 4:00 बजे से होगा। यह पुरस्कार ग्रहण करने नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र लोटनी और तत्कालीन अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह को आमंत्रित किया गया है। चेयरमैन सुरेन्द्र लोटनी ने कहा कि ये पुरस्कार लालकुआँ की पूरी जनता को समर्पित है कि उनके द्वारा निरंतर लालकुआँ को स्वच्छ बनाने में जो मदद की है उसके लिए पूरे लालकुआँ वासियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाता है। इसी तरह हम लालकुआँ को निरंतर स्वच्छ बनाने के लिए लालकुआँ की जनता के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे।

