मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा पहुँचे लालकुआँ ट्रेन की सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया। आज नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या 12040-12039 से दिल्ली से लालकुआँ पहुंचे जहाँ उन्होंने लालकुआँ रेलवे स्टेशन के डिब्बे का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेन में स्वच्छता, यात्री सुविधाओं, खानपान सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की, साथ ही कर्मचारियों की समयबद्धता और कार्यकुशलता का भी आकलन किया।
इस दौरान जीएम अशोक कुमार वर्मा ने का
ठगोदाम से लालकुआँ तक शताब्दी ट्रेन में निरीक्षण के पश्चात लालकुआँ रेलवे स्टेशन पर रुके जहाँ उन्होंने लालकुआँ स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह से रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण निर्माण कार्य के सन्दर्भ में जानकारी ली जिसके बाद जीएम कारो के काफिले के साथ गतंव्य को रवाना हो गये।

