विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर आईटीबीपी जवानों ने फिट इंडिया’ अभियान के तहत “Sunday on Cycle” रैली का आयोजन किया

Blog
 Image

 

मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर 34वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल हल्दूचौड़ द्वारा ‘फिट इंडिया’ अभियान के अंतर्गत “Sunday on Cycle” रैली का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायी रैली को 34वीं वाहिनी कमांडेंट राजेश कुमार जोशी द्वारा हरी झंडी दिखाकर साईकिल राइडर्स को रवाना किया।
रैली काठगोदाम से यूनिट कैम्पस हल्दूचौड़ तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई जिसमें वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। साईकिलिंग ट्रैक बहुत ही चुनोतिपूर्ण रहा जिसमें साईकिलिंग ट्रेवल्स के लिये चढ़ाई और डाउनहिल का एक अच्छा अनुभव रहा। रैली के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित व्यायाम, साइकिलिंग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फिट एवं सक्रिय भारत के निर्माण हेतु जनसामान्य में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना तथा युवाओं को सकारात्मक एवं अनुशासित जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था।
इस मौके पर आइटीबीपी के द्वितीय कमान हेमन्त कुमार, उप कमांडेंट संजीव कुमार, उप कमांडेंट संजय तिवारी, सहायक कमांडेट शेखर चन्द्र पुनेठा, सहायक कमांडेट हयात सिंह, अधीनस्थ अधिकारी, हिमवीर जवान, स्थानीय गणमान्य लोग तथा पुलिस प्रशासन ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया।