
लक्सर :-
नामित सभासद समेत तीन नेता भाजपा से निष्कासित।
पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर लक्सर के नामित सभासद समेत भाजपा के तीन नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
सभासद मनीष गोयल, लक्सर मंडल के उपाध्यक्ष मनोज गोयल और महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ममता गौतम को पार्टी की सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।