मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- लालकुआँ विधानसभा के बेरीपड़ाव के खुर्पिया फार्म में पिच स्मैशर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व ग्राम प्रधान एवं राज्य आंदोलनकारी शंकर जोशी ने बोरा 11 एवं खड़कपुर दोनों टीमों से परिचय प्राप्त करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान शंकर जोशी ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक रूप से भी प्रत्येक व्यक्ति को बहुत मजबूत करता है तथा ऐसे खेल हमारे क्षेत्र में होते रहने चाहिए समस्त क्रिकेट प्रेमियों और आयोजन कर्ताओं को खेल के प्रति हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आयोजक जुगल राणा, मानस तिवारी, कार्तिक गोस्वामी, पवन बोरा, मदन रौतेला, कमल खोलिया, मनोज सिंह, पंकज जोशी, करन राणा, राजेंद्र सिंह राणा समेत कई लोग मौजूद रहे।

