मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने लालकुआँ तहसील में एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित किये।
इस दौरान विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान करने का क्रम लगातार जारी है जिसमें जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करते हुए जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पात्र एक दर्जन लाभार्थियों को चेक वितरित किये गये हैं, जबकि शेष पात्र व्यक्तियों को उनकी आर्थिक सहायता राशि के चेक शीघ्र ही तहसील कार्यालय से प्राप्त करने की सूचना दे दी गई है। लाभार्थियों ने आर्थिक सहायता मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान भाजपा नेता दिनेश खुल्वे, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, विधायक प्रतिनिधि गोविन्द राणा, हरीश नैनवाल, जाहिद अली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

