बिन्दुखत्ता में सूअर पोल्ट्री फार्म खोले जाने से परेशान आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपा

Blog
 Image


मुन्ना अंसारी 
लालकुआँ :- बिन्दुखत्ता के हल्दूधार गाँधी नगर में आवासीय क्षेत्र में सूअर पोल्ट्री फार्म से घरों के आसपास हो रही गन्दगी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने लालकुआँ तहसील में ज्ञापन सौपा।
आज बिन्दुखत्ता के हल्दूधार गाँधी नगर के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने लालकुआँ तहसील पहुंचकर तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा के समक्ष अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बिन्दुखत्ता के हल्दूधार गाँधी नगर में पूरन सिंह कोरंगा की भूमि पर अमित शर्मा और अमित भंडारी के द्वारा सूअर पोल्ट्री फार्म आबादी में संचालित किया जा रहा है जिससे गाँव के आसपास गन्दगी रहती है घरों में अत्यधिक दुर्गन्ध आने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है साथ ही गन्दगी पनपने से संक्रामक बिमारियों के फैलने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है तथा बुजुर्गो के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है ऐसे में आबादी में सूअर पोल्ट्री फार्म हटाया जाना जरुरी है वही ग्रामीणों ने लालकुआँ तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा को ज्ञापन सौंपते हुए 15 दिनों में सूअर पोल्ट्री फार्म को बन्द कर इसे हटाये जाने की मांग की है साथ ही कार्यवाही नही होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। 
इस दौरान प्रगतिशील युवा एकता केन्द्र के अध्यक्ष रमेश कुमार, सर्व श्रमिक मजदूर संगठन के अध्यक्ष उमेद राम, प्रकाश चन्द्र मथेला, समाजसेवी सूरज जगरिया, गोपाल गिरी गोस्वामी, ललित मोहन पाठक, मोहन चनियाल, दुर्गा राम, खुशाल राम, चन्दन राम, नवीन राम, पुष्पा आर्या, कमला देवी, मीना देवी, तुलसी कांडपाल, धर्मानन्द, शंकर सिंह चीमा, राधा देवी, दीपा देवी, प्रिया देवी, देवकी देवी, मंजू देवी, मालती देवी, ममता देवी, विशाल आर्य पुष्कर राम तारा देवी राधा देवी हेमा देवी कड़क राम कंचन देवी गुड्डी निखिल चंदन राजकुमार पुष्पा देवी करण हीराराम जानकी हेमा देवी दुर्गा मनोज सीता दीपक कांडपाल मंगल राम समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।