कांग्रेस नेता नितिन पंत ने लालकुआँ वासियों को दी होली की शुभकामनाएँ

Blog
 Image


मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नितिन पंत ने लालकुआँ वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के रंग भर दे। 
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह पावन अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समस्त लालकुआँ मेरा परिवार है, बुजुर्ग व माताओं और जन-जन को मैं प्रणाम करता हूं। उन्होंने सभी लालकुआँ वासियों को होली पर्व पर शुभकामनाएँ देते हुए अपील की है कि होली का पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।