
मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- लालकुआँ में दहशत का पर्याय बने खूंखार जानलेवा लंगूर को आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया है।
बीते 18 जून को जामा मस्जिद से नमाज पढ़कर टहलने निकले 69 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद इदरीश राजीव नगर बंगाली कॉलोनी लालकुआँ को पीछे से आए एक विशालकाय लंगूर ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह सड़क पर सिर के बल गिर गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। घटना के बाद भी उक्त लंगूर सड़क पर चलने वाले लोगों पर अचानक हमला कर कई लोगों को घायल कर चुका था जिससे परेशान नगर वासियों ने नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी से लंगूर को पकड़े जाने की गुहार लगाई थी। जिसके पश्चात नगर पंचायत लालकुआँ द्वारा मथुरा से टीम बुलाकर अभियान चलाया गया जिसके पश्चात करीब 100 लंगूर और बंदरों को पकड़ा गया जिसमें टीम को सबसे बड़ी सफलता आज हाथ लगी है जिसमें जानलेवा लंगूर को चिन्हित करते हुए टीम द्वारा पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है जिसके बाद नगरवासियों ने राहत की सांस लेते हुए नगर पंचायत लालकुआँ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी और पूर्व सभासद हेमन्त पाण्डेय समेत नगर पंचायत की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है।

