मुन्ना अंसारी
बरेली :- पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में लम्बे समय से खाली पड़े जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर आखिरकार नियुक्ति हो गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल कार्यालय में सफदर हुसैन ने आज जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है।
इससे पूर्व सफदर हुसैन पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में जनसंपर्क विभाग में मुख्य प्रचार निरीक्षक के पद पर कार्य करते हुए प्रिन्ट मीडिया, सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया द्वारा रेलवे के बीच
सेतु का कार्य करते हुए रेलवे विभाग के उपलब्धियों एवं संरक्षा से संबंधित लोगों को जागरुक करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
सफदर हुसैन को क्रिकेट खेलना एवं पुस्तकें पढ़ने में गहन अभिरुचि है तथा अपनी मिलनसार कार्यशैली की वजह से रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

