मदरसन कंपनी की महिला कर्मचारी मौत मामले में परिजनों ने लालकुआँ कोतवाली में तहरीर सौपी

Blog
 Image


मुन्ना अंसारी 
लालकुआँ :- क्षेत्र की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई मदरसन कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान रिमझिम के रूप में हुई है, जो मदरसन कंपनी में कार्यरत थी। घटना के बाद परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लालकुआं कोतवाली में तहरीर देने की बात कही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मदरसन कम्पनी में कार्यरत महिला कर्मी रिमझिम कंपनी परिसर के सामने अचानक चलते-चलते गिर गई और बेहोश हो गई। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा उसे एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने समय रहते उचित उपचार उपलब्ध नही कराया। उनका कहना है कि रिमझिम को पहले नजदीकी अस्पताल हल्दूचौड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोटाहल्दू, सुशीला तिवारी अस्पताल अथवा रास्ते में पड़ने वाले किसी अन्य चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार नही दिया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकती थी। परिजनों का आरोप है कि इलाज में हुई देरी और कंपनी की कथित लापरवाही के कारण ही युवती की मौत हुई है।
लालकुआँ के निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू के मदरसन कंपनी से ए शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर बाहर निकल कर बस में बैठने को जा रही युवती अचानक गस खाकर सड़क में गिर गई, जिसे कंपनी के स्टाफ द्वारा बेस चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अचानक हुई लड़की की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज यहां मोटाहल्दू के मदरसन कंपनी में कार्यरत 21 वर्षीय युवती रिमझिम पुत्री मनोहर लाल जो कि ईसाई नगर नंबर वन लामाचौड़ हल्द्वानी की निवासी है।
शनिवार की दोपहर को 2 बजे अपनी ए शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर कार्ड पंच करने के बाद मुख्य द्वार से बाहर निकल कर सड़क से बस में बैठने को अन्य साथी कर्मचारियों के साथ जा रही थी कि अचानक गस खाकर बीच सड़क में गिर पड़ी, जिसे अन्य साथी महिला श्रमिकों ने उठाया तथा कंपनी की गाड़ी से तुरंत ही सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई युवती की मौत से कंपनी प्रबंधन एवं अन्य कर्मचारी हतप्रभ है। तथा अन्य साथी कर्मचारियों में एकदम हड़कंप मच गया। वहीं रिमझिम की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
इधर कंपनी के एचआर हेड सुभाष तिवारी का कहना है कि मृतका युवती गत फरवरी माह में ही उनकी कंपनी में लगी थी, उसके परिवार में एक भाई एवं तीन बहने हैं, जिसमें से एक बहन का विवाह हो चुका है।
इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।
वही देर शाम परिजनों ने मदरसन कम्पनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कर कानूनी कार्यवाही को लेकर लालकुआँ कोतवाली में तहरीर सौपी है।
इस दौरान मृतका के पिता मनोहर लाल, परिजन अनिल कुमार, समाजसेवी पीयूष जोशी, नागपुर पाटली लामाचोड़ ग्राम प्रधान पति चंद्रशेखर आर्या, पंकज आर्य, चंदन पाल, नवल किशोर, कमल टम्टा, गणेश कुमार, सूरज कुमार, दिनेश चंद्र आर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।