लालकुआँ में राशन कार्ड सत्यापन अभियान में आज 461 कार्डों की जांच में 56 सफ़ेद पीले अपात्र मिले

Blog
 Image

 


मुन्ना अंसारी 
लालकुआँ :- बिंदुखत्ता क्षेत्र के इंद्रानगर प्रथम, इंद्रानगर द्वितीय, 25 एकड़ कॉलोनी, राजीव नगर बंगाली कॉलोनी एवं शास्त्री नगर में राशन कार्ड सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 461 राशन कार्डों की जांच की गई, जिनमें 56 सफ़ेद पीले कार्डधारक अपात्र पाए गए। अपात्र पाए गए सभी मामलों में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उपजिलाधिकारी न्यायिक एवं नोडल अधिकारी रेखा कोहली के निर्देशन में गठित चार टीमें लगातार घर-घर जाकर सत्यापन कार्य कर रही हैं। अभियान के तहत पात्र एवं अपात्र लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि सरकारी खाद्यान्न योजनाओं का लाभ केवल पात्र परिवारों तक ही पहुंच सके।
तीन दिनों में अब तक 1,698 राशन कार्डों की जांच पूरी की जा चुकी है, जिनमें 168 कार्डधारक अपात्र पाए गए हैं। जांच के दौरान ऐसे कई परिवार चिन्हित हुए हैं, जिनके सदस्य निजी कंपनियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों अथवा अन्य व्यवसायों से जुड़े होने के बावजूद सरकारी राशन योजना का लाभ ले रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन पूरा होने के बाद अपात्र राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे तथा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी।