गंगोलीहाट। शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन गुरुवार को नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को छात्र-छात्राओं का निरंतर समर्थन मिल रहा है। धरना प्रदर्शन के नौवें दिन पूजा बोरा, सोनी, रिंकी बोहरा, संध्या, रीना, राधा, सिया सेलाकोटी, पूजा भंडारी और गायत्री भंडारी ने आंदोलन को अपना सहयोग दिया। छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाते हुए कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने महाविद्यालय के विकास और शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार की मांग को प्रमुखता से उठाया।

