लालकुआँ प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के चुनाव में इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए ये प्रत्याशी...

Blog
 Image

 

मुन्ना अंसारी 
लालकुआँ :- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल लालकुआँ के चुनाव में आज नामांकन के अन्तिम दिन दस पदों के लिये नामांकन फार्म खरीदे गये साथ ही कई पदों के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल लालकुआँ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये तीन नामांकन फार्म खरीदे गये जिनमे अध्यक्ष पद के लिये दिवान सिंह बिष्ट, नरेश चौधरी, मनोज कुमार मौर्या ने नामांकन फार्म खरीदे वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये तीन नामांकन फार्म खरीदे गये जिनमे महेश भट्ट, मनोज कुमार मौर्या, विशाल झा ने नामांकन फार्म खरीदे इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिये तीन नामांकन फार्म खरीदे गये जिनमे किशन भट्ट, भुवन बिष्ट, प्रकाश कुमार ने नामांकन फार्म खरीदे वही महिला उपाध्यक्ष पद के लिये मीना रावत ने नामांकन फार्म खरीदा जिसके पश्चात मीना रावत का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है वही महामंत्री पद के लिये तीन फार्म खरीदे गये जिसमें अमजद खांन,  नन्दन सिंह राणा, अंशु अग्रवाल ने नामांकन फार्म खरीदे इसके साथ ही उपसचिव पद के लिये एक मात्र फार्म खरीदे गये जिसमें जितेन्द्र पाल सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हुए वही उपसचिव पद के लिये प्रिया अग्रवाल ने एक मात्र फार्म खरीदा जिसमें प्रिया अग्रवाल भी निर्विरोध निर्वाचित हुई। वही संगठन मंत्री पद के लिये दो फार्म खरीदे गये जिनमे करीम खांन, जितेन्द्र गुप्ता ने नामांकन फार्म खरीदे इसके अलावा प्रचार मंत्री पद के लिये विनोद सिंह सुनाल ने एक मात्र नामांकन फार्म खरीदा जिसमें विनोद सिंह सुनाल भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वही कोषाध्यक्ष पद के लिये दो नामांकन फार्म खरीदे गये जिनमे विनोद पाण्डे, सुजीत कुमार गिरी ने नामांकन फार्म खरीदा।
इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि नामांकन फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि कल 23 मई 2026 दोपहर 2 बजे तक जमा किये जायेंगे।