govt-ads

लालकुआँ के व्यापारी नेता के छोटे भाई की सड़क हादसे में हुई मौत, गलत दिशा से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर

Blog
 Image

 

मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- निकटवर्ती क्षेत्र मोतीनगर में बना बेतरतीब कट फिर से मौत का कारण बन गया है, यहां एक गलत दिशा में मुड़ रहे छोटे हाथी ने लालकुआं से सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी में अपने परिचित व्यक्ति का स्वास्थ्य देखने जा रहे मोटरसाइकिल सवार रहीम खांन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उक्त युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक लालकुआं के वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर का रहने वाला था तथा पिछले वर्ष उसकी पत्नी का भी डिलीवरी के दौरान निधन हो गया था। इसका एक छोटा सा बेटा है, उक्त घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना आज शाम लगभग 7 बजे की है।
मोतीनगर कट में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 112 की सूचना पर हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों से बातचीत की। चौकी प्रभारी के मुताबिक उन्हें लोगों द्वारा बताया कि एक छोटा हाथी जो गलत दिशा से आ रहा था लालकुआँ से आ रहीं मोटर साइकिल संख्या यूके04 एटी- 6967 की टक्कर हो गयी थी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, घटना स्थल चौकी मंडी से सम्बन्धित होने के कारण चौकी मंडी को सूचित किया गया तथा मौके पर ई साक्ष्य की कार्यवाही की गयी। घटना से सम्बन्धित मोटर साइकिल को चौकी हल्दूचौड कोतवाली लालकुआँ में खड़ा किया गया है। मृतक रहीम खांन पुत्र याक़ूब अली निवासी सुभाष नगर वार्ड नम्बर 5 लालकुआँ नैनीताल, उम्र लगभग 28 वर्ष को 1033 एम्बुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी हल्द्वानी भेजा गया। मृतक रहीम ट्रांसपोर्ट नगर में मोटर मिस्त्री का कार्य करता था, पिछले साल उसकी पत्नी का बच्चे की डिलीवरी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था, अब रहीम की भी अचानक मौत होने से उसका नन्हा सा पुत्र यतीम हो गया है। मृतक रहीम व्यापारी नेता करीम खांन का छोटा भाई है उक्त घटना से क्षेत्र में जहां शोक की लहर व्याप्त है, वही परिवार में कोहराम मच गया है।