मुन्ना अंसारी
हल्द्वानी :- नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से पत्रकारिता एवं सूचना विभाग से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी समेत कई संगठनों ने गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स लालकुआँ ईकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
संस्था ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

