सेंचुरी पेपर मिल में अग्निश्मन विभाग ने मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Blog
 Image

मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- अग्निशमन विभाग के नैनीताल मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार
एवं हल्द्वानी अग्निशमन अधिकारी मिन्दर पाल सिंह द्वारा सेंचुरी पेपर मिल लालकुआँ में सेंचुरी स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से अग्नि मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। जिसमें आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित तरीके से कैसे अग्निकांड को रोका जा सकता है उसकी सुरक्षा बारीकीयों को बताया गया। साथ ही सीएफओ गौरव किरार द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्निकांड के समय बरती जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला गया एवं अग्नि घटनास्थल पर सभी अग्निशामको को सदैव आपसी तालमेल तथा सहयोग से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान सेंचुरी पेपर मिल के अग्निशमन के सुरक्षा कर्मी और अधिकारी मौजूद रहे।