मेष राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आज आपको अपनों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। भाइयों के सहयोग से तरक्की मिल सकती हैं।
वृषभ राशि-आज आपके धैर्य में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज आपकी आय बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि– आज आप संयम बना कर चलें। बेकार के क्रोध से बचें। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यय बढ़ेगा। आज आपको अचानक धन प्राप्ति हो सकती हैं।
कर्क राशि- आज आप क्रोध से बचें आपके जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।आज आपको किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
सिंह राशि- आज मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में लाभ होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपका कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।
कन्या राशि- आज आशा और निराशा दोनों ही तरह के भाव आपके मन में रहेंगे।आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मानसिक परेशानियां बढ़ने की संभावना हैं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
तुला राशि- आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।आपकी आय बढ़ेगी। आज आशा और निराशा दोनों ही तरह के भाव आपके मन में रहेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।आज वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है संभल कर रहे।
वृश्चिक राशि- आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धैर्य बनाये रखें।आज कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
धनु राशि-आज आपकी धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। पूरा दिन परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार व अपनों का साथ मिलेगा। आय में अड़चन पैदा होगी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। बातचीत में संतुलन बनाए रखें आपको लाभ होगा।
मकर राशि- आज आपका दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगा। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आज आपकी पढ़ने में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि- आज आपका दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। आज ज्यादा उत्साही आपके लिए ठीक नहीं हैं।आज मानसिक शांति तो रहेगी लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।
मीन राशि- आज आपका दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। पूरा दिन परिश्रम अधिक रहेगा। आज आप व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें आपके लिए फायदेमंद रहेगा।