ग्रहों की स्थिती-सभी मनुष्यों के जीवन में ग्रहों का बेहद महत्व होता है हर कोई जानना चाहता हैं की आखिर क्या हैं उसके ग्रहों की स्थिति और क्या होने वाला हैं उसके साथ खास।
आइए जानते हैं राशियों में क्या हैं ग्रह की स्थिति- वर्तमान में राहु वृषभ राशि में, चंद्रमा और मंगल तुला राशि में विराजमान हैं। वहीं सूर्योदय के समय चंद्रमा मंगल के साथ तुला राशि में रहेंगे। दिन चढ़ते ही वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। वहां सूर्य, बुध और केतु से संयोग करेंगे। धनु राशि में शुक्र, मकर राशि में शनि और गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।
आज का राशिफल-
मेष – इस राशि के जातकों को अपना हर कदम बच बच कर बढ़ाना होगा। वहीं संतान, प्रेम और स्वास्थ्य के मामले में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता हैं। व्यापार ठीक रहेगा। आज का दिन नई शुरूवात करने के लिए बेहतर हैं। इस राशि के जातक बजरंग बली की अराधना करें व लाल वस्तु अपने पास रखें आपको लाभ मिलेगा।
वृषभ -इस राशि के जातक अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आज आपकी रोजी-रोजगार में तरक्की होगी लेकिन जो कार्य जैसा चल रहा हैं उसे वैसा ही दें। आज आप नई शुरुआत न करें ये समय आपके अनुकूल नहीं हैं। नौकरी में थोड़ा रिस्क रहेगा। आज प्रेम की स्थिति मध्यम है। इस राशि के जातक भगवान गणेश जी की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
मिथुन – इस राशि के जातकों का आज शत्रुओं के साथ चल रही बात का समाधान हो जाएगा। आपके राह में को भी रोड़े व बाधक बने हुए हैं वह सब हट जाएंगे। आपका स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी काफ़ी हद तक ठीक रहेगा। इस राशि के जातक मां काली की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
कर्क -इस राशि के जातक अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं तो फिलहाल उसे रोक दें। आज आपका मन व्याकुल रहेगा। प्रेम में उलझें रहेंगे। आज आपसी मतभेद के चलते आपकी किसी से बहस भी हो सकती हैं।आपका स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। इस राशि के जातक बजरंग बली की अराधना करें व पीली वस्तु अपने पास रखें आपको लाभ मिलेगा।
सिंह -इस राशि के जातको का आज घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृहकलह हो सकता हैं, आपसी मतभेद के चलते तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं। आज आपके मां के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी दिख रही है। इस राशि के जातक सूर्यदेव को जल दें व पीली वस्तु पास रखें आपको लाभ मिलेगा।
कन्या -आज आप पराक्रमी बने रहेंगे और यहीं पराक्रम आपको सफलता भी दिलाएगा।आज आपके नाक-कान व गला की थोड़ी समस्या हो सकती है अपना ख्याल रखे। आपका प्रेम और व्यापार काफी सही दिख रहा है। इस राशि के जातक गणेश जी की अराधना करें व लाल वस्तु का दान करें आपको लाभ मिलेगा।
तुला -आप अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो सोच समझ कर निवेश करें आपके पैसे फंस सकते हैं। आपका स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। मुख या नेत्र रोग के शिकार हो सकते हैं। आपकी प्रेम और व्यापार की स्थिति बिल्कुल ठीक रहेगी। इस राशि के जातक लाल वस्तु का दान करें आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक – स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। उर्जा के स्तर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बहुत रिस्क न लीजिएगा। प्रेम और व्यापार ठीक चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल दें।
धनु – आज आपको व्यापार में कुछ समस्या हो सकती है। इसके साथ ही साझेदारी में समस्या आ सकती है। आज आप सरकारी तंत्र से उलझने से बचे आपके लिए मुसीबत हो सकती हैं। बच्चों और प्रेम का साथ रहेगा। इस राशि के जातक सूर्यदेव को जल चढ़ायें आपको लाभ मिलेगा।
मकर – आज आपको आय में सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज प्रेम और संतान के बीच थोड़ी दूरी रहेगी लेकिन प्रेम बना रहेगा। इस राशि के जातक मां काली की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
कुंभ -आज आपको व्यापारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका कोर्ट-कचहरी में कोई वाद चल रहा है तो उसमें आपको हार का सामना करना पड़ सकता हैं। सीने में विकार की समस्या हो सकती है।आज आप पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार मध्यम है। इस राशि के जातक भगवान गणेश जी की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
मीन -आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अपमानित होने का डर बना रहेगा। अगर आप कोई यात्रा कर रहे हैं तो आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम और संतान मध्यम दिख रहे हैं। इस राशि के जातक भगवान शिव का जलाभिषेक करें आपको लाभ मिलेगा।