सभी मनुष्यों के जीवन में ग्रहों का बेहद महत्व होता है हर कोई जानना चाहता हैं की आखिर क्या हैं उसके ग्रहों की स्थिति और क्या होने वाला हैं उसके साथ खास।
आइए जानते हैं राशियों में क्या हैं ग्रह की स्थिति- वर्तमान में शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ राशि में, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में,शनि मकर राशि में, सूर्य, बुध, केतु वृश्चिक राशि में व गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। कैसा रहेगा विभिन्न राशियों के जातकों का हाल आइए जानते हैं।
मेष -इन राशि के जातकों का जीवनसाथी के साथ आपसी प्रेम व तालमेल बढ़ेगा। नौकरी व व्यवसाय में मन लगेगा। व्यापार को लेकर दिमाग व मन काफी अच्छा रहेगा। प्रेम के रिश्तों में सुधार की संभावना है तो वहीं प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी हो सकती हैं। आज का दिन आपका बेहद खुशनुमा रहने वाला हैं। इस राशि के जातक लाल वस्तु अपने पास रखें आपको लाभ मिलेगा।
वृषभ -इन राशि के जातकों के शत्रुओं का बुरा समय नजदीक आ गया है आज आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आज आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी तो वहीं दूसरी ओर बुजुर्गों का आशीर्वाद भू मिलेगा। हालंकि स्वास्थ्य में थोड़ी ऊंच नीच रहेगी बेहतर होगा कि आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे। वहीं व्यापार, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। इस राशि के जातक लाल वस्तु का दान करें आपको लाभ मिलेगा।
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों पर क्रोध भारी पड़ सकता हैं बेहतर होगा की आप अपने क्रोध पर काबू रखें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद खास और अनुकूल है। इस राशि के लोग भावना में आकर कोई फैसला न लें आपके लिए हानिकारक हो सकता हैं। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो वहीं प्रेम संबंधों में छोटी तकरार हो सकती हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। इस राशि के जातक बजरंग बली की अराधना करें व लाल वस्तु का दान करें आपको लाभ मिलेगा।
कर्क -इस राशि के जातक अगर जमीन-सम्पत्ति खरीदना चाहते हैं तो यह समय काफी अच्छा हैं आप निश्चिंत होकर खरीददारी कर सकते हैं। आपकी भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। इस राशि के जातक बजरंग बली की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
सिंह – इस राशि के जातकों द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा। साथ ही व्यवसायिक लाभ होगा। आप जीवन में तरक्की की सीढ़ी चढ़ेंगे।आपको आपके अपनों का साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा और प्रेम की स्थिति भी बेहद अच्छी है। यह समय कुंवारों के लिए खास हैं उनकी शादी तय हो सकती है। इस राशि के जातक भगवान विष्णु की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
कन्या – इस राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोत्तरी होगी। आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और व्यापार की स्थिति भी बेहद अच्छी है। इस राशि के जातक लाल वस्तु का दान करें आपको लाभ मिलेगा।
तुला – इस राशि के जातकों का जीवन सितारों की तरह चमकेगा। यह लोग ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेम की स्थिति में पहले से काफी सुधार आया है और संभावना हैं की आगे भी यह स्थिति सुधरी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए ये समय बेहद अच्छा है। व्यापार भी काफी अच्छा चल रहा है। इस राशि के जातक शनिदेव की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक -इस राशि के जातकों का मन व्याकुल रहेगा। वहीं खर्च ज्यादा होने से आप परेशान रहेंगे। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और प्रेम में एक नवीनता आएगी। व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। इस राशि के जातक भगवान शिव की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
धनु -इस राशि के जातकों का आर्थिक क्रियाएं पूरा साथ देंगी जिससे इन्हें लाभ की संभावना हैं।आपका स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर रहेगा। साथ ही प्रेम और व्यापार, व्यवसाय की स्थिति अच्छी है। आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वहीं रुका हुआ धन वापस मिलेगा। इस राशि के जातक लाल वस्तु अपने पास रखें आपको लाभ मिलेगा।
मकर -इस राशि के जातकों का भाग्य इनका साथ देगा जिससे इनकी स्थिति बेहद अच्छी रहेगी और इनके व्यवसाय में तरक्की होगी। अगर आप यात्रा करते हैं तो आपको यात्रा में लाभ मिलेगा। इन राशि के लोगो का स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब बेहद अच्छा रहेगा। इस राशि के जातक शिव की आराधना करें आपको लाभ मिलेगा।
कुंभ – इस राशि के जातकों का रुका हुआ काम चल पड़ेगा क्योंकि अब परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। आप धार्मिक क्रियाओं में भाग लेंगे। वहीं स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम की स्थिति भी काफी अच्छी है। यह समय व्यापारिक दृष्टिकोण से आपके लिए बेहद अच्छा हैं। इस राशि के जातक मां काली की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
मीन -इस राशि के जातक किसी प्रकार का रिस्क न लें और संभल कर चले। परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं इसलिए बेहतर हैं की आप सोच समझ कर आगे कदम बढ़ाएं। आपका वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार भी करीब-करीब ठीक है। इस राशि के जातक मां काली की अराधना करे व सफेद वस्तु का दान करें आपको लाभ मिलेगा।