• Latest
  • Trending

देश में स्थापित होंगे 100 नए सैनिक स्कूल,लड़कियों को सशस्त्र बलों में शामिल होने के मिलेंगे अधिक अवसर- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

January 8, 2022

वन सुरक्षा दल द्वारा उपखनिज मिट्टी का अवैध अभिवहन करने पर एक ट्रक सीज किया

May 29, 2023

वन सुरक्षा दल द्वारा उपखनिज रेता का अवैध अभिवहन करने पर एक ट्रक सीज किया

May 25, 2023

नैनीताल दुग्ध संघ बोर्ड में रिक्त सीट पर आमेलन सहित विभिन्न प्रस्तावो पर लगी मुहर

May 23, 2023

ब्रेकिंग न्यूज़ : दिल्ली से देहरादून पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुटा, देखे वीडियो-

May 23, 2023

बड़ी खबर: देहरादून से काठगोदाम चलेगी वंदे मेट्रो ट्रेन, अत्याधुनिक सुविधाओं से भरपूर होगी स्वदेशी ट्रेन वंदे मेट्रो ट्रेन

May 19, 2023

बिन्दुखत्ता में आँधी तूफान से गौशाला पर गिरा विशालकाय पेड़, 1 गाय, 3 बकरियों की मौत, 1 गाय की कमर टूटी, पशुपालक पर गहराया आर्थिक संकट

May 18, 2023

अवैध खनन में वन विभाग की डौली रेंज टीम ने 3 ट्रक पकड़े

May 16, 2023

कर्नाटक चुनाव में मिली बड़ी जीत में बिन्दुखत्ता में कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरण किया

May 13, 2023

बिन्दुखत्ता के एक घर मे घुसा सांप, वन विभाग की गौला रेंज टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा

May 12, 2023

लालकुआँ में व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष की दुकान में हुई चोरी, चोर ने मोबाईलों और नकदी पर हाथ साफ किया, पुलिस ने जांच शुरू की

May 10, 2023

ब्रेकिंग न्यूज़: वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का हुआ निधन

May 9, 2023

उत्तराखंड : खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब से आई जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दुग्ध उत्पाद, बियर सहित 8 खाद्य पदार्थों के सेंपल फैल

May 9, 2023
Monday, May 29, 2023
  • Login
Retail
Advertisement
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Special News
No Result
View All Result
Hindustaan Samachaar
No Result
View All Result

देश में स्थापित होंगे 100 नए सैनिक स्कूल,लड़कियों को सशस्त्र बलों में शामिल होने के मिलेंगे अधिक अवसर- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

by admin_hindustaansamachaar
January 8, 2022
in Education, India
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सैनिक विद्यालयों पर एक वेबीनार की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा, “100 नए सैनिक विद्यालयों की स्थापना से लड़कियों को सशस्त्र बलों में शामिल होने और राष्ट्रीय सुरक्षा में अपना योगदान करने का अवसर मिलेगा।” राजनाथ सिंह ने बताया कि सरकार सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाने में विश्वास रखती है और इस दिशा में लगातार कई कदम उठाए गए हैं। इनमें सैनिक विद्यालयों में लड़कियों के नामांकन का रास्ता साफ करना और महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन प्रदान करना शामिल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए सैनिक विद्यालय स्थापित करने का निर्णय लड़कियों को देश की सेवा करने के अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।


रक्षा मंत्री ने सैनिक विद्यालयों के विस्तार की घोषणा को पिछले छह-सात वर्षों में बच्चों की बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और देश के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए सरकार के कई महत्वपूर्ण निणर्यों में से एक बताया। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले समय में सैनिक विद्यालयों में रक्षा और शिक्षा का एकीकरण राष्ट्र के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जहां ‘सैनिक’ एकता, अनुशासन और निष्ठा को दर्शाता है। वहीं ‘विद्यालय’ शिक्षा का केंद्र है। इस आधार पर सैनिक विद्यालय बच्चों को सक्षम नागरिक बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि सरकार देश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, क्योंकि यह समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एक मजबूत नींव रखती है। उन्होंने कहा, “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संयुक्त राष्ट्र के अपनाए गए 17 सतत विकास लक्ष्यों का आधार है। ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ के तहत कई अन्य लक्ष्य हैं। इन लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर हमारी मजबूत राजनीतिक प्रतिबद्धता रही है। सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान जैसी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस दिशा में 100 नए सैनिक विद्यालयों की स्थापना एक और महत्वपूर्ण कदम है।”
रक्षा मंत्री ने स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, डॉ. बी.आर. आंबेडकर और सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे दूरदर्शी विचारकों के आदर्शों को लागू करने के लिए सैनिक स्कूल सोसाइटी की सराहना की, जिन्होंने शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक, मानसिक, नैतिक और आध्यात्मिक विकास पर जोर दिया। उन्होंने इस बात की सराहना की कि अब तक सैनिक विद्यालयों ने सशस्त्र बलों में 7,000 से अधिक अधिकारियों की भर्ती में अपना योगदान दिया है। साथ ही, देश को नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, आरबीआई के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव और फिल्म निर्देशक राकेश रोशन सहित देश के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर (सेवानिवृत्त) और जनरल दलबीर सिंह सुहाग (सेवानिवृत्त) जैसे अधिकारी दिए हैं।
राजनाथ सिंह ने शिक्षा को एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया, जो अन्य सभी क्षेत्रों के विकास में एक भूमिका निभाता है। उन्होंने निजी क्षेत्र से इसमें ‘आत्मनिर्भरता’ की सोच को प्राप्त करने और बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए सरकार के साथ आने का अनुरोध किया। उन्होंने आगे कहा निजी क्षेत्र से सरकार की सैनिक विद्यालयों के विस्तार की पहल में शामिल होने का आग्रह किया। रक्षा मंत्री ने कहा, “आज हमारा देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच सामंजस्य के चलते रक्षा, स्वास्थ्य, संचार, उद्योग और परिवहन जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांति और बच्चों के सर्वांगीण विकास की जरूरत है। रक्षा, शिक्षा और निजी क्षेत्र के बीच मजबूत सहभागिता की स्थिति में ही ऐसा संभव है। यह वेबीनार इस साझेदारी की एक नींव है।”
रक्षा मंत्री ने देश के युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए सरकार के संकल्प को दोहराया। रक्षा मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020; राष्ट्रीय कैडेट कोर की रिक्तियों में बढ़ोतरी; खेलो इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया और फिट इंडिया अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कुछ ऐसी पहलें हैं, जिसके जरिए देश के युवा और प्रज्ज्वलित मस्तिष्क अपने सपनों को साकार कर सकते हैं, समग्र विकास को सुनिश्चित कर सकते हैं और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि नए सैनिक विद्यालयों की स्थापना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

यह भी पढ़ें 👉

वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि होंगे देश के अगले अटॉर्नी जनरल

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर AIDS पड़ेगा भारी, जाने कैसे करेगा काम ?

ShareSendTweet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search news in news box

No Result
View All Result
Download news app for latest news update

Media Agency

Category

  • accident
  • almora
  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • Health
  • horoscope
  • India
  • Nainital
  • Others
  • Politics
  • Special News
  • Sports
  • udham Singh Nagar
  • uttar pradesh
  • uttarakhand
  • uttrakhnd
  • Viral Videos
  • World

Contact Us

मुन्ना अंसारी
संपादक

Address : Line Paar, Sanjay Nagar, Lalkuan - nainital - 262402

Contact : +91-8630221528
Email : munnaansarilku@gmail.com
Website :www.hindustaansamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 hindustaansamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Special News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In