• Latest
  • Trending

20 जनवरी: देश –दुनिया की कुछ मुख्य खबरें एक नजर में

January 20, 2022

नगर पंचायत सभासद धन सिंह बिष्ट लालकुआँ, जगदीश पन्त बिन्दुखत्ता सहित नैनीताल जिले के भाजपा मण्डल अध्यक्षों की सूची हुई जारी

January 19, 2023

बड़ी खबर: नेपाल के पोखरा में येति एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान पर 68 यात्री सवार थे

January 15, 2023

दुख: पूर्व केंद्रीय मंत्री व जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष दिग्गज नेता शरद यादव का निधन हुआ

January 12, 2023

हल्द्वानी के स्वतंत्र पत्रकार का हार्ट अटैक से निधन हुआ

January 9, 2023

बड़ी खबर: अब पुलिसकर्मियों को व्हाट्सएप्प के माध्यम से मिलेगी छुट्टी

January 9, 2023

रेलवे के प्रस्तावित ओवरब्रिज के प्रभावितों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

January 8, 2023

हल्द्वानी रेलवे अतिक्रमण मामले पर राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी आये आवाम के समर्थन में, रेलमंत्री से करेंगे मुलाकात

December 31, 2022

बड़ी खबर: लालकुआँ क्षेत्र की युवती ने भी आरोपी चिकित्सक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सौपी तहरीर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

December 14, 2022

सेंचुरी मिल के खिलाफ आंदोलित श्रमिकों के समर्थन में धरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, हल्द्वानी विधायक सहित कई दिग्गज नेता

December 10, 2022

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी में छात्र संघ चुनाव को लेकर आत्मदाह के लिये छात्र चढ़े कॉलेज की बिल्डिंग पर

December 7, 2022

वित्तीय अनियमितताओ की हुई पुष्टि, पंचायत अध्यक्ष पर मुकदमा होगा दर्ज

November 28, 2022

डीआरएम रेखा यादव ने लालकुआँ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

November 25, 2022
Friday, January 27, 2023
  • Login
Retail
Advertisement
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Special News
No Result
View All Result
Hindustaan Samachaar
No Result
View All Result

20 जनवरी: देश –दुनिया की कुछ मुख्य खबरें एक नजर में

by admin_hindustaansamachaar
January 20, 2022
in India, World
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली– केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को स्पष्ट तौर पर बताया कि देश के खिलाफ काम करने वाले वेबसाइट पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। कहा कि यदि कोई भी अकाउंट भारत के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा होगा या झूठ फैला रहा होगा उस देश विरोधी चैनल को बंद कर दिया जाएगा।

नई दिल्ली –जेड यमुना पार इलाके में स्थित सीमापुरी में बुधवार को एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों में 32 वर्षीय महिला और उसके 4 बच्चे शामिल है।

लखनऊ –समाजवादी पार्टी के संरक्षण मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है अपर्णा ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

पणजी –गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है ।आप ने गोवा से अमित पालेकर को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।

मेलबर्न –भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बुधवार को सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है उन्होंने कहा कि 2022 उनका अंतिम सत्र होगा।

अरुणाचल प्रदेश –चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में भारतीय क्षेत्र के भीतर से एक 17 वर्षीय किशोर का अपहरण कर लिया है। राज्य के सांसद तापीर गांव ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

देहरादून –उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2022 विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा।

नई दिल्ली– विमानन नियामक डीजीसीए ने देश में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर जारी रोक 28 फरवरी तक बढ़ा दी है।

जमशेदपुर –झारखंड के सराय किला खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र की कोड़े रंगो पहाड़ी से सेना के जवानों को जॉइंट ऑपरेशन के दौरान 15 कुकर बम बरामद हुए हैं। जिन्हें जवानों ने डिफ्यूज कर दिया है।

हरिद्वार– भड़काऊ भाषण मामले में आरोपी नरसिंह आनंद गिरि की जमानत अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नामंजूर कर दी है।

नई दिल्ली –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को डिजिटल माध्यम से पहली बार भारत मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

मुंबई– एएफसी महिला एशिया कप 2022 शुरू होने से 1 दिन पहले ही बुधवार को भारतीय महिला फुटबॉल टीम के 2 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाई गई ।इसके बाद इन्हें आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

मेड्रिड –वर्ल्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में नामित किए गए सैटनिर्नो डे ला फुएंते का 112 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिकॉर्ड एजेंसी ने जानकारी देते हुए इसकी पुष्टि की है।

लंदन– ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को संसद में इस्तीफे की मांग को खारिज कर दिया है और उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगे। बता दें कि बोरिस जॉनसन पर लॉकडाउन संबंधी नियमों को नजरअंदाज करने का आरोप है।

इस्लामाबाद– पाकिस्तान में एक संसदीय समिति ने बुधवार को उच्च न्यायालय की न्यायाधीश आयशा मलिक को पदोन्नत कर उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश बनाए जाने को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद आयशा पाक सुप्रीम कोर्ट में पहली महिला जज होंगी।

लंदन – दुबई को 2022 के लिए दुनिया में सबसे लोकप्रिय गंतव्य शहर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है ट्रिप एडवाइजर ने 2022 के लिए बेस्ट ट्रैवलर्स चॉइस अवार्ड की सूची जारी की है इस सूची में दुबई में सबसे पहला स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें 👉

वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि होंगे देश के अगले अटॉर्नी जनरल

ईरान में एक और महिला चढ़ी हिजाब विरोध की भेंट

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result
Download news app for latest news update

Media Agency

Category

  • accident
  • almora
  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • Health
  • horoscope
  • India
  • Nainital
  • Others
  • Politics
  • Special News
  • Sports
  • udham Singh Nagar
  • uttar pradesh
  • uttarakhand
  • uttrakhnd
  • Viral Videos
  • World

Contact Us

मुन्ना अंसारी
संपादक

Address : Sanjay Nagar, Railway Line Par, Lalkua - 262402
Contact : +91-7417121228
Email : munna007ansari@gmail.com
Website :www.hindustaansamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 hindustaansamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Special News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In