मेष राशि- आज पूरा दिन आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी।आज आपको किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आपके पिता को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं, बेहद ख्याल रखें।आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि- आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। धैर्य में कमी रहेगी।आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से व्यर्थ ना उलझे आपके लिए बेहतर होगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, आपकी नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आयेंगी।
मिथुन राशि- आज पूरा दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी, दोस्तो का साथ मिलेगा, आज आपके मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। संयम बनाकर रखें, आज आपके जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है संभल कर रहें। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, विवादों से बचें रहे आपके लिए बेहतर होगा।
कर्क राशि- आज आपके आत्मविश्वास में कमी आयेगी, आपका मन अशान्त रहेगा। कारोबार में समस्याएं आ सकती है ध्यान दें। आज आपको आपके माता-पिता का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आज आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं, बेहद ख्याल रखें।
सिंह राशि-आज पूरा दिन आपकी वाणी में सौम्यता और मधुरता बनी रहेगी, आज आपकी पठन-पाठन में रुचि रहेगी, जिससे आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, आज आप आपके पिता के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं बेहद ध्यान रखें।आज आपको नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि-आज आपका पूरा दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपका रहन सहन कष्टकारी हो सकता है, आय बढ़ेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की भी संभावना हैं। आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा।
तुला राशि- आज आप पूरा दिन बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आज आपको अपने भाई-बहनों का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे, फिजूलखर्ची बढ़ेगी,शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि-आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन संयम बनाकर रखें। मानसिक शांति रहेगी। बेकार के वाद विवादों से परिवार को दूर रखें।आज आपको पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। धैर्य में कमी आएगी, माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलने की संभावना हैं,आज आपके संतान सुख में वृद्धि होगी।
धनु राशि- आज पूरा दिन आपका मन अशांत रहेगा, आज नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आज आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं, बेहद ख्याल रखें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आज आपका संतान सुख में बढ़ोतरी होगी।
मकर राशि- आज आपके मन मे आशा और निराशा के मिश्रित भाव मन में हो सकते हैं। आज आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं, बेहद ख्याल रखें, व्यय बढ़ेगा रहन-सहन अव्यवस्थित होने की सम्भावना है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। तनाव से दूर रहें।
कुंभ राशि- आज आपके अन्दर धैर्य शीलता की कमी आ सकती हैं, कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। माता का साथ मिल सकता है। संयम बनाकर रखें,आज कार्यक्षेत्र व नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।
मीन राशि-आज पूरा दिन आपके मन में शांति रहेगी, लेकिन संयम बनाकर रखें, आज आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मेहनत अधिक रहेगी।आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र व नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, संभल कर रहें।