नई दिल्ली। उत्तराखंड और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है गुरुवार को भाजपा ने उत्तराखंड के लिए 59 और गोवा के लिए 34 उम्मीदवारों का एलान किया।
अरुणाचल प्रदेश। भारतीय सेना ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से अरुणाचल प्रदेश से अगवा किए हुए 17 वर्षीय किशोर मिराम टैरोम खोजबीन कर उसे जल्द से जल्द सकुशल भारत को सौंपने के लिए कहा हैं।
देहरादून। भाजपा ने गुरुवार को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए कुल 70 सीटों में से 59 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी मौजूदा मंत्रिमंडल के कुल 9 सदस्य को पहली सूची में शामिल किया गया है यह सभी नौ मंत्री अपनी पुरानी सीटों से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह के भांजे भूपेंद्र सिंह हनी के घर व अन्य ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है।
अमृतसर। भारत–पाकिस्तान के बीच मौजूद अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी केवल वही लोग देख सकेंगे जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है । अटारी सीमा पर आने वाले लोगों का वैक्सीन सर्टिफिकेट देखकर ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।
उड़ीसा।भारत ने गुरुवार को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के एक और नए संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गुरुवार को डीआरडीओ ने बालेश्वर के चांदीपुर परीक्षण रेंज से सुबह 10:45 पर इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
उधमपुर।जम्मू के उधमपुर जिले में एक तालाब की खुदाई के दौरान प्राचीन शिव मंदिर मिला है। शिव मंदिर कितना पुराना है इसकी यह पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा ।लेकिन इसकी बनावट पर शैली को देखने से यह मंदिर नवी और ग्यारहवीं शताब्दी से निर्मित लग रहा है।
मुंबई। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बुल्ली बाई ऐप मामले में एक और आरोपित नीरज सिंह को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक यह पांचवीं गिरफ्तारी है।
अजनाला। पाकिस्तानी तस्करों ने गुरुवार को ड्रोन के जरिए 7 किलो हीरोइन भारतीय सीमा में अमृतसर जिले के महावा गांव के समीप फेंकी जिसे वहां गश्त कर रहे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जब्त कर लिया।
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के राजपोरा में गुरुवार को नाका पार्टी पर हमला करने आए आतंकी को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया। वही एक दूसरे अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने बडगाम जिले के चाडूरा में एक आतंकी को गिरफ्तार किया है यह आतंकी 20 दिन पहले ही लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वायड द रेजिस्टेंस फ्रंट में शामिल हुआ था।
रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी रुड़की को नागरिक प्रधान सेवाओं पर उत्कृष्ट अनुसंधान में ई गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय स्वर्ण पुरस्कार प्रदान किया गया है।आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ई गवर्नेंस पर आयोजित 24 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संस्थान की एक टीम को यह पुरस्कार मिला है।