मेष राशि– आज पूरा दिन आपके अन्दर अत्मविश्वास की कमी रहेगी, संयम बनाकर रखें।वहीं बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा।आज आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे।आज माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ राशि- आज पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन आपका मन अशान्त रहेगा। आज आप किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। गुस्से से बचें। बातचीत में संयम बरतें।आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे।
मिथुन राशि- आज आपके मन में आशा और निराशा दोनो के मिश्रित भाव रहेंगे।आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। वाणी में मधुरता रहेगी। व्यय बढ़ेगा,आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आज खर्चों में वृद्धि हो सकती हैं संभल कर खर्च करें।
कर्क राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, धैर्य शीलता में कमी आयेगी।आज पूरा दिन आपके मन में शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यय बढ़ने की सम्भावना हैं। धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा, आज किसी पुराने मित्रों से मुलाकात संभव हैं। रुके हुए काम बनेंगे, तरक्की के मार्ग खुलेंगे।
सिंह राशि-आज पूरा दिन आपका मन अशान्त रहेगा। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का बेहद ध्यान रखें। आज आपकी मित्रों से मुलाकात और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपको कोई सुखद समाचार मिलने की सम्भावना हैं।
कन्या राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टकारी हो सकता हैं आज आपको पिता का साथ मिलेगा। व्यापार में भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती हैं। घर-परिवार और कुटुंब में धार्मिक कार्य होंगे। आज आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना के हैं।
तुला राशि– आज पूरा दिन आपकी वाणी में कठोरता बनी रहेगी, संयम बनाकर रखें। बेकार के गुस्से एवं वाद-विवाद से बचें।आज आपको माता-पिता का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मानसिक शांति रहेगी,आज आपकी परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ने की सम्भावना है।
वृश्चिक राशि– आज आपका पूरा दिन अत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता हैं, पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। आज आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है बेहद ख्याल रखें। आज आपका रहन-सहन कष्टकरी रहेगा, स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
धनु राशि– आज आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, संयम बरतें।शैक्षिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपको आपके मित्रों का सहयोग मिलेगा, आज आपके और जीवनसाथी के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति मिलेगी, तनाव से बचने का प्रयास करें।।
मकर राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन बातचीत में संयम बरतें। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन उत्पन्न होंगे। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी, आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन संयम बनाकर रखें। गुस्से से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।आज आपको सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मेहनत ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता हैं, आज किसी कार्य के शुरूआत में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं।
मीन राशि- आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको किसी पैतृक सम्पत्ति से धन अर्जित हो सकता हैं, आय बढ़ेगी, सन्तान सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। गुस्से की अधिकता से बचें आपके लिए बेहतर होगा,बातचीत में संतुलन बनाए रखें। आज आपके परिवार व कुटुंब में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।