मेष राशि– आज आपके धैर्य में कमी आएगी, अती उत्साही होने से बचें। आज पूरा दिन आपका परिश्रम अधिक रहेगा, कारोबार बढ़ेगा। आज आपको परिवार व मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों , कला व संगीत के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा, जिस कारण व्यस्तता बढ़ सकती है।
वृषभ राशि– आज आपका पूरा दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता हैं।मन में कोई नकारात्मकता का भाव न रखें। आज आपको किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। नौकरी और कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे, अपने स्वास्थ्य का बेहद ध्यान रखें।
मिथुन राशि– आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता रहेगी, लेकिन मन परेशान हो सकता है। नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। आज आपको किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पठन पाठन में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, आज आपकी माता को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं बेहद ख्याल रखें।
कर्क राशि– आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा, वाणी में सौम्यता बनी रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं ध्यान रखें। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। आज आपको कारोबार में लाभ की संभवना हैं।
सिंह राशि– आज आपका पूरा दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आज आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं ध्यान रखें। व्यय बढ़ेगा, धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग है। आज आपको लंबे समय से चले आ रहे विवाद से राहत मिलेगी।
कन्या राशि– आज पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। अपने स्वास्थ्य का बेहद ध्यान रखें, आज आपके मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपके पिता को कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती हैं, बेहद ख्याल रखें।
तुला राशि– आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, बातचीत में सन्तुलन बरतें, गुस्से से बचें।आज आपको माता-पिता का साथ मिलेगा। व्यवसाय में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती हैं। आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। व्यय बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती हैं, ख्याल रखें। आज आपकी कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि-आज आपके मन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टकारी हो सकता है। पढ़ाई पर ध्यान दें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। आपका नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि- आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखने की कोशिश करें आपके लिए बेहतर होगा। संयम बनाकर रखें। आज आप धार्मिक कार्यों में लगे रहेंगे। गुस्से से बचने का प्रयास करें।आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशि- आज आपके धैर्य में बढ़ोतरी होगी, आशा और निराशा के मिश्रित भाव आपके मन में रहेंगे, आज आपका मन अशांत रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप अपने स्वास्थ्य का बेहद ध्यान रखें। व्यय बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपका कला और संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।
कुंभ राशि- आज आपको नौकरी और कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे, नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक सुख कम रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। नए आय के स्रोत विकसित होंगे, लेकिन व्यय बढ़ेगा।आज आपको माता-पिता का साथ भी मिल सकता है।
मीन राशि– आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति मिलेगी,लेकिन आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार और मित्रों का साथ मिलेगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। रुके हुए काम बनेंगे। बेकार के वाद-विवादों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। भाइयों से सहयोग से कारोबार में तरक्की मिलेगी, धन की प्राप्ति होगी।