मेष राशि- आज आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव हो सकते हैं, आज आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। बातचीत में संयम बरतें। आज नौकरी में तरक्की के मार्ग खुल सकते हैं। आज आपकी आय बढ़ेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यय बढ़ेगा, फिजूलखर्ची पर ध्यान दें।
वृष राशि– आज आप अपने गुस्से में काबू रखे, आत्मसंयत रहें। बातचीत में संयम बरतें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।आज आप व्यर्थ के विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में भी विवाद की परिस्थितियां बन सकती हैं, संभल कर रहें।
मिथुन राशि- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका धार्मिक क्रियाकलापों की ओर ज्यादा रुझान बढ़ेगा, आज आप धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।
कर्क राशि-आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। आज आपको अपने परिवार और मित्रो का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यय बढ़ेगा आज माता-पिता से धन प्राप्ति हो सकती हैं। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।
सिंह राशि- आज पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। वाणी में सौम्यता बनी रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आज व्यवसाय में परिवर्तन हो सकता हैं। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपके माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, संभल कर रहें।आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती हैं। आज कोई पारिवारिक समस्या आपको परेशान कर सकती हैं।
कन्या राशि-आज आपको मानसिक शान्ति मिलेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, आज आपको पिता का साथ मिलेगा। रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है।आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं सचेत रहें। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
तुला राशि– आज आपके मन में आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। बातचीत में संयम बरते।आज आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा, भाइयों के सहयोग से व्यवसाय में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मेहनत ज्यादा रहेगी।
वृश्चिक राशि– आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। बातचीत में संयम बरतें, नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आज आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज पूरा दिन आपको मानसिक तनाव रहेगा, परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।
धनु राशि- आज आपका रहन सहन अव्यवस्थित और कष्टकारी हो सकता हैं। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। आज पूरा दिन मेहनत ज्यादा रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयम बरतें। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। आज आपको सुखद समाचार मिलेगा।
मकर राशि– आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, बातचीत में संयम बरतें। आज आपको मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करने पड़ेंगे। आज आपको पिता का सानिध्य मिल सकता है। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे। आज नौकरी में परिवर्तन हो सकता हैं। नौकरी को लेकर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
कुंभ राशि– आज आपका रहन सहन कष्टकारी हो सकता हैं, आज अपक शैक्षिक कार्यों के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे, परन्तु बातचीत में संयत रहें। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।आज आप बेकार के विवादों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।आज आपको माता से धन की प्राप्ति होगी।
मीन राशि- आज आपका मन अशान्त हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। व्यवसाय में स्थितियां सुधरेंगी। मेहनत ज्यादा रहेगी।आज आप कोई लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। आज शैक्षिक कार्यों में लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती हैं। मित्रों से मुलाकात होगी।