नई दिल्ली – इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) के कस्टम अधिकारियों ने कोकीन की तस्करी के मामले का खुलासा किया करते हुए 14 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया हैं। यह कोकीन विशेष रूप से डिजाइन किए गए थे।

जिसमें सीमा शुल्क अधिकारियों ने युगांडा के एक यात्री की पहचान की, जो कुछ दिन पहले आईजीआईए के टर्मिनल-3 पर पहुंचा था। यात्री की चाल और शरीर की हरकतें असामान्य थीं। कस्टम अधिकारियों ने यात्री के इस असामान्य व्यवहार को भांपते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों पर नजर रखी। कुछ देर बाद शक बढ़ने पर अधिकारियों ने उसे रोक कर पूछताछ की तो यात्री ने बताया की उसने नशीले पदार्थ के 91 कैप्सूल निगल लिए हैं। जिसके बाद अधिकारियों ने उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक्स-रे स्कैनिंग में खुलासा हुआ की यात्री का कोलन (आरोही, अवरोही) सिग्मॉइड की गोलियों से भरा हुआ हैं। जिसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की देख रेख में कुल 91 गोलियां निकाली गई। इन 91 गोलियों से 992 ग्राम सफेद चूर्ण पदार्थ निकला। जिसके बाद परीक्षण से पता चला कि यह पदार्थ कोकीन है।
यात्री के खिलाफ ने एनडीपीएस अधिनियम, 1985 का उल्लंघन करने पर एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 43 (बी) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

बता दें की इस दिसम्बर महीने में आईजीआई हवाई अड्डे पर कोकीन की यह दूसरी बड़ी पहचान है। इससे पहले 9 दिसम्बर को दुबई के रास्ते लागोस से नई दिल्ली पहुंची एक नाइजीरियाई महिला के पास से 2,838 ग्राम कोकीन बरामद की गई थी।