मेष राशि-आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। आज बहन या किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आय बढ़ेगी।आज पूरा दिन आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश से बचने का प्रयास करे।
वृषभ राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थितिया आपके अनुकूल रहेगी।आज आपको कार्यक्षेत्र में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।आज पूरा दिन मेहनत ज्यादा रहेगी।आज आपकी नौकरी में परिवर्तन हो सकता हैं।
मिथुन राशि- आज आपका पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति में थोड़ी कमी रहेगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आज आपको माता-पिता का साथ मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। बातचीत में संतुलन बनाए रखें आपके लिए बेहतर होगा।
कर्क राशि-आज पूरा दिन आपकी मानसिक शान्ति रहेगी। आज आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, व्यय बढ़ेगा। परिवार व मित्रो का साथ मिलेगा। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आज आपके भौतिक सुख बढ़ेंगे।आज पूरा दिन आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। यात्रा
सिंह राशि-आज आपका पूरा दिन मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन अति उत्साहित होने से बचें।आज पूरा दिन आपकी वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा,इसलिए बेहतर है आप बातचीत में संयम बरतें। आज कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन लाभ के योग बन रहे हैं।आज पूरा दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
कन्या राशि-आज पूरा दिन आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग बनेंगे, कार्यभार भी बढ़ेगा। आज पूरा दिन आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। दोस्तो के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
तुला राशि- आज आपका पूरा दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन मन परेशान भी हो सकता है। आज आप अपने पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। आज आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक राशि- आज पूरा दिन आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी। आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग बनेंगे।आज आपके संतान सुख में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। गुस्से के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।
धनु राशि- आज आप पूरा दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।आज अपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।आज आपको परिवार ओर अपनों का सहयोग मिलेगा। व्यय बढ़ेगा।आज पूरा दिन आशा-निराशा के मिश्रित भाव आपके मन में रहेंगे।
मकर राशि- आज आपके लाभ में वृद्धि होगी, किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। परिवार व अपनों का साथ भी मिलेगा।आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी आ सकती है।
कुंभ राशि-आज आपके दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यय बढ़ेगा।आज आपके मन में निराशा एवं असंतोष के मिश्रित भाव रहेंगे। आज आप किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। तनाव से बचें रहे आपके लिए बेहतर हैं।
मीन राशि- आज आपका मन अशान्त हो सकता है, साथ ही रहन-सहन भी कष्टमय हो सकता है।आज आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य का बेहद ख्याल रखें। आज आपके परिवार की समस्या आपको परेशान कर सकती है, हिम्मत बनाएं रखें।आज आपको माता से धन की प्राप्ति होगी।