मेष राशि-आज पूरा दिन आपका मन अशान्त रहेगा, आत्मविश्वास में कमी रहेगी, संयम बनाकर रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है,आज आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना हैं। आज पूरा दिन आपकी मेहनत ज्यादा रहेगी।
वृषभ राशि– एप पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन आपको मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करना पड़ेगा, आज आपकी नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता हैं, आपकी आय बढ़ेगी साथ ही आपके संतान सुख में वृद्धि होगी। आज आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं ख्याल रखें।
मिथुन राशि-आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा,आज आपका पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा।आज धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है, संयम बनाकर रखें,आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं,आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती हैं।
कर्क राशि– आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, संयम बनाकर चलें।अपनी भावनाओं को वश में रखें। गुस्से से बचें, आज आपकी जेब खर्च में वृद्धि होगी जिसको लेकर आप परेशान हो सकते है।
सिंह राशि- आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आज आपके कार्यक्षेत्र व नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता हैं,कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन संभव है। संयम बनाकर रखें, आज आपके भाइयों से मतभेद हो सकते हैं संभल कर रहें।
कन्या राशि-आज पूरा दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज नौकरी में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा,लेकिन कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।आज आपका स्वास्थ्य आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। तनाव से दूर रहने की कोशिश करे, आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते है।
तुला राशि-आज आपका मन अशान्त रहेगा। बेकार की उलझन व वाद-विवाद से बचें। आज आपको शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। दोस्तो का साथ मिलेगा, आज आपकी आय में व्यवधान आ सकते हैं। आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी तैयार रहें।
वृश्चिक राशि– आज आपका दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा,लेकिन अति उत्साही होने से बचें। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयम बरतें, आज आपको पिता से धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता हैं। आज आपके जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, आज पूरा दिन आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
धनु राशि- आज आपका पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेगा, संयम बनाकर रखें, आपके परिवार में आज अशांति हो सकती है शान्ति के लिए प्रयास करें, आज आप अपने सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपका रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है। आज मित्र के सहयोग से सम्पत्ति के लेनदेन हो सकता है।
मकर राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है, संयम बनाकर रखें, गुस्से से बचने का प्रयास करें,आपको अपने पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आपका पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेगा, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ राशि-आज पूरा दिन आपका मन अशान्त रहेगा। अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। आज पूरा दिन आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचें।आज आपके पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती हैं, आज आपको धन प्राप्ति हो सकती हैं।
मीन राशि- आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, आज आपकी आय में वृद्धि होगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। आज आपके अंदर आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं ख्याल रखे, आज आपका किसी बात को लेकर आपके भाइयों से विवाद हो सकता हैं, संभल कर रहें।