ग्रहों की स्थिती-सभी मनुष्यों के जीवन में ग्रहों का बेहद महत्व होता है हर कोई जानना चाहता हैं की आखिर क्या हैं उसके ग्रहों की स्थिति और क्या होने वाला हैं उसके साथ खास। आइए जानते हैं राशियों में क्या हैं ग्रह की स्थिति-वर्तमान में राहु वृषभ राशि में, वृश्चिक राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगा है। इसके साथ ही सूर्य, मंगल, बुध, केतु इसी राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा और शुक्र सूर्योदय के समय धनु राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। काल पुरुष के अष्टम भाव में सूर्य, बुध, मंगल और केतु का जमावड़ा लगा हुआ हैं। गुरु का कुंभ राशि में प्रवेश हो चुका हैं को जनमानस के लिए अच्छा नहीं है।
राशिफल-
मेष- आज अपना और अपने पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें दे। सीने में विकार की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज आप कोई नई व्यवसायिक शुरुआत न करे। आपके लिए जोखिम भरा समय है। थोड़ा संभल कर चले। इस राशि के जातक शनिदेव की अराधना करें और नीली वस्तु का दान करें आपको लाभ मिलेगा।
वृषभ- आज आपके मान-सम्मान पर ठेस लग सकती हैं बेहद संभल कर चले। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आज आपको यात्रा में कष्ट का संकेत है। आपका प्रेम और व्यापार ठीक चलेगा। इस राशि के जातक गणेश भगवान की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
मिथुन- आज आपको चोट लग सकती है। साथ ही आप किसी परेशानी में भी पड़ सकते हैं। आज परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं। आज स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। इस राशि के जातक मां काली की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
कर्क- आज आप अपना और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपको रोजगार में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम, क्रोध का शिकार हो सकता है। इस राशि के जातक भगवान शिव की अराधना करें आपको लाभ मिलेगा।
सिंह- आज आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे।आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा लेकिन थोड़ा परेशान रहेंगे। आपका स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार सही दिशा में जा रहा है। इस राशि के जातक पीली वस्तु अपने पास रखें आपको लाभ मिलेगा।
कन्या- आज आपका घरेलू सुख बाधित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम दिख रही है। आज व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक है। इस राशि के जातक शनिदेव की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
तुला- आज आपके भौतिक सुख संपदा में दिक्कत आ सकती है। आज अपने मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आपका मन खराब रहेगा। आपका स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। इस राशि के जातक शनिदेव की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक- आज आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आज आपको सफलता मिल सकती हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। इस राशि के जातक बजरंग बली की अराधना करें व पीली वस्तु पास रखें आपको लाभ मिलेगा।
धनु- आज आप पूंजी निवेश न करें। कोई आर्थिक जोखिम न उठाएं। आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आज आप सिरदर्द, नेत्र विकार की आशंका है। आज आपके प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी है। इस राशि के जातक बजरंग बली की अराधना करें व केसर का तिलक लगाएं आपको लाभ मिलेगा।
मकर- आज आपकी उर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। अच्छा-बुरा दोनों चलता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिती सुधार की ओर जा रही है। इस राशि के जातक मां काली की अराधना करें व भगवान शिव का जलाभिषेक करें आपको लाभ मिलेगा।
कुंभ-आज आपका मन चिंतित रहेगा। सिरदर्द और अज्ञात भय आपको परेशान करेगा। आपके लिए मानसिक और आर्थिक जोखिम का समय है। आपका प्रेम और व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। इस राशि के जातक बजरंग बली की अराधना करें और हरी वस्तु अपने पास रखें आपको लाभ मिलेगा।
मीन- आज आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती हैं। आज आपके आय के नवीन स्रोत बनेंगे। कुछ विवादास्पद समाचार की भी प्राप्ति हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी। इस राशि के जातक भगवान शिव का जलाभिषेक करें आपको लाभ मिलेगा।