देश में कोरोना की रफ्तार दिनों दिन बेलगाम होती जा रहीं हैं, आए दिन इससे संक्रमित होने वालो की संख्या में इजाफा हो रहा हैं इससे अब कोविड को लेकर हालात संभलते नहीं बल्कि बिगड़ते नजर आ रहे हैं, इस बार कोरोना ने बच्चों, वयस्कों से लेकर वृद्ध जनों सभी को अपनी चपेट में लिया हैं, वहीं देश में कोरोना की तीसरी लहर का कहर दिल्ली और मुंबई पर तेज हो गया है। दिल्ली और मुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 22 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। वहीं मुंबई में रविवार को कोरोना के 19,474 नए मरीज मिले हैं।
दिल्ली और मुंबई में आए इतने ज्यादा मामले वाकई में चौंकाने वाले हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 22,751 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 17 लोगों ने अपनी जाव गंवाई।
वहीं मुंबई में पाबंदियों का असर देखने को मिला जिसके बाद यहां कुछ हद तक मामलों में कमी आईं हैं।
जहां मुंबई में शनिवार को कोरोना के 20318 नए केस सामने आए थे। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने 10 जनवरी से नए प्रतिबंध लागू किए हैं। जिसमें जू, म्युजियम, इंटरटेनमेंट पार्क, स्वीमिंग पूल वगैरह बंद किए जा रहे हैं। हेयर कटिंग सेलून, शॉपिंग मॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ काम कर सकते हैं।