मुंबई- इंडियन नेवी के मुंबई स्थित डॉकयार्ड पर आईएनएस रणवीर के आंतरिक डिब्बे में मंगलवार को देर शाम विस्फोट हो गया। जिसमें भारतीय नौसेना के 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 जवान घायल हो गए हैं।
ब्लास्ट के तत्काल बाद आग को काबू कर लिया गया, जिससे जहाज को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्फोट के तुरंत बाद ही नौसेना मुख्यालय ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
इंडियन नेवी ऑफिशियल्स के मुताबिक, INS रणवीर ईस्टर्न नेवल कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल डेप्लॉयमेंट पर निकला हुआ था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। इसी दौरान आंतरिक डिब्बे में विस्फोट हुआ। जिसमें तीन जवान शहीद हो गए।
