ग्रहों की स्थिती-सभी मनुष्यों के जीवन में ग्रहों का बेहद महत्व होता है हर कोई जानना चाहता हैं की आखिर क्या हैं उसके ग्रहों की स्थिति और क्या होने वाला हैं उसके साथ खास।
आइए जानते हैं राशियों में क्या हैं ग्रह की स्थिति- वर्तमान
में राहु वृषभ व मंगल तुला राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और केतु वृश्चिक राशि में धनु राशि में, शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में गोचर में हैं।
आज का राशिफल-
मेष- आज आपको संभल कर रहना पड़ेगा चोटिल होने का भय हैं। किसी समस्या में पड़ सकते हैं। आज परिस्थितियां आपके बेहद प्रतिकूल हैं। आज कोई भी जोखिम उठाने से बचें। चाहे आपका स्वास्थ्य हो, संतान हो प्रेम या शासन-सत्ता पक्ष हो। सब पर ध्यान देकर चलें। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेगा। इस राशि के जातक सूर्यदेव को जल अर्पित करें व लाल वस्तु पास रखें आपको लाभ मिलेगा।
वृषभ-इस राशि के जातक जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अभी समय नया व्यापार करने के अनुकूल नहीं हैं लिहाजा कोई नया व्यापार शुरू न करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति भी मध्यम है। इस राशि के जातक गणेश जी की अराधना करें व सूर्यदेव को जल चढ़ाएं आपको लाभ मिलेगा ।
मिथुन-आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। समस्याएं बनी रहेंगी। आज स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम-व्यापार की स्थिति बेहद अच्छी है। इस राशि के जातक हरी वस्तु अपने पास रखें आपको लाभ मिलेगा।
कर्क- आज मन-मस्तिष्क आपका साथ नहीं देगा। प्रेम संबंधों में तकरार हो सकती है। थोड़ा परेशान रहेंगे। आपका स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार भी करीब-करीब मध्यम रहेगा। इस राशि के जातक लाल वस्तु पास रखें व बजरंग बली की आराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
सिंह- अगर आप भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी कर रहे हैं तो फिलहाल उसे रोक दें। आज मां के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। घरेलू सुख की प्राप्ति नहीं होगी।आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है। इस राशि के जातक भगवान शिव की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
कन्या- आज आपका पराक्रम रंग लाएगा। कई तरह के लोग साथ निभाएंगे। व्यवसायिक दृष्टिकोण से अच्छा समय रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। इस राशि के जातक लाल वस्तु का दान करें आपको लाभ मिलेगा।
तुला- आज आप कोई आर्थिक रिस्क न लें। आपके पैसे डूब सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज निवेश बिल्कुल न करें।आपका स्वास्थ्य मध्यम है। सिरदर्द व नेत्र में कुछ समस्या हो सकती है। प्रेम , व्यापार की स्थिति अच्छी है। इस राशि के जातक लाल वस्तु का दान करें आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक- आज ग्रहों का जमावड़ा लगा है। आपका स्वास्थ्य ऊपर-नीचे होता रहेगा। स्वास्थ्य पर बेहद ध्यान दें प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी है। इस राशि के जातक लाल वस्तु का दान करें आपको लाभ मिलेगा।
धनु- आज आपका मन परेशान रहेगा। राज सत्ता पक्ष में कुछ स्थिति ख़राब है। अपनों व बड़ों से न उलझे इसमें आपकी भलाई है।आपका स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। इस राशि के जातक बजरंग बली की अराधना करते रहें व केसर का तिलक लगाएं आपको लाभ मिलेगा।
मकर- आज आपके आर्थिक मामले बहुत अच्छे से निपट जाएंगे। आपका मन परेशान रहेगा। कोई भ्रामक समाचार मिल सकता है संभल कर चले। अंतत: लाभ मिलेगा।आज आपकी प्रेम और संतान की स्थिति भी ठीक रहेगी। इस राशि के जातक मां काली की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।
कुंभ- आज आपको कोर्ट-कचहरी में संघर्ष करना पड़ सकता है। अपने पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। आज प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम गति से ठीक होगी। इस राशि के जातक भगवान गणेश जी की अराधना करें व लाल वस्तु का दान करें आपको लाभ मिलेगा।
मीन- आज आप अपमानित हो सकते हैं लिहाजा आपको संभल कर चलना होगा। आपके स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। इस राशि के जातक भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें आपको लाभ मिलेगा।