विपरीत परिस्थितियों में भी किस तरह मुश्किल हालातों में भी चट्टान की तरह खड़े रहते हुए डटकर उसका मुकाबला करना हैं, अगर आपको इसका स्पष्ट उदाहरण देखना हैं तो खुद सेना द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में देखिए, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान कड़ाके की ठंड में बर्फ के थपेड़ों के बीच अपनी ड्यूटी में तैनात अपना कर्तव्य निभाता हुआ दिखाई दे रहा हैं। बर्फीला तूफान भी जवान के कर्तव्य को डिगा नहीं पाया।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं की किस तरह भारतीय सेना का ये जवान घुटने भर बर्फ में खड़े होकर दुश्मनों से देश की सरहद की रक्षा करता हुआ नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सेना का जांबाज सैनिक बर्फीले तूफान में अपने हाथ में राइफल लिए खड़ा है। इस तूफान में सैनिक के घुटने तक बर्फ जमा हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी बर्फ के तेज थपेड़े जवान के हौंसले तूफान इतना तेज है कि सैनिक के घुटने तक बर्फ जमा हो चुकी है। लेकिन बर्फ के थपेड़े भी उसे कर्तव्य पथ से डिगा नहीं सके।
इस सर्द भरे मौसम में जहां हम और आप अपने अपने घरों में कैद है लेकिन दूसरी ओर वह भारतीय जवान हैं जो बर्फीले तूफान में भी अपने कर्तव्य पर डिगा हैं और दुश्मनों से सरहद की रक्षा कर रहा है।
एक मिलियन लोग देख चुके वीडियो
इस वीडियो को रक्षा मंत्रालय के उधमपुर, जनसंपर्क अधिकारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जिसे अबतक 1 मिलीयन से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लाइक्स, 11 हजार से अधिक रीट्वीट और हजारों कमेंट्स मिले हैं।
जिसने भी जवान का ये वीडियो को देखा भारतीय सेना को सैल्यूट किए बिना नहीं रह सका।
लोगों के इस प्यार को देखकर 9 जनवरी को @proudhampur ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘वह (सैनिक) सतर्क रहता है इसलिए नहीं कि वह सामने वाले (दुश्मन) से नफरत करता है, बल्कि इसलिए कि वह उससे प्यार करता है जो उसके पीछे (देशवासी) हैं। एक मिलियन व्यूज के लिए सभी का धन्यवाद। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद.’
![](https://hindustaansamachaar.com/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image-718350270-1641810145627.jpg)