• Latest
  • Trending

भारत के राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मंडाविया ने स्मारक डाक टिकट किया जारी

January 16, 2022

नगर पंचायत सभासद धन सिंह बिष्ट लालकुआँ, जगदीश पन्त बिन्दुखत्ता सहित नैनीताल जिले के भाजपा मण्डल अध्यक्षों की सूची हुई जारी

January 19, 2023

बड़ी खबर: नेपाल के पोखरा में येति एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान पर 68 यात्री सवार थे

January 15, 2023

दुख: पूर्व केंद्रीय मंत्री व जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष दिग्गज नेता शरद यादव का निधन हुआ

January 12, 2023

हल्द्वानी के स्वतंत्र पत्रकार का हार्ट अटैक से निधन हुआ

January 9, 2023

बड़ी खबर: अब पुलिसकर्मियों को व्हाट्सएप्प के माध्यम से मिलेगी छुट्टी

January 9, 2023

रेलवे के प्रस्तावित ओवरब्रिज के प्रभावितों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

January 8, 2023

हल्द्वानी रेलवे अतिक्रमण मामले पर राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी आये आवाम के समर्थन में, रेलमंत्री से करेंगे मुलाकात

December 31, 2022

बड़ी खबर: लालकुआँ क्षेत्र की युवती ने भी आरोपी चिकित्सक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सौपी तहरीर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

December 14, 2022

सेंचुरी मिल के खिलाफ आंदोलित श्रमिकों के समर्थन में धरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, हल्द्वानी विधायक सहित कई दिग्गज नेता

December 10, 2022

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी में छात्र संघ चुनाव को लेकर आत्मदाह के लिये छात्र चढ़े कॉलेज की बिल्डिंग पर

December 7, 2022

वित्तीय अनियमितताओ की हुई पुष्टि, पंचायत अध्यक्ष पर मुकदमा होगा दर्ज

November 28, 2022

डीआरएम रेखा यादव ने लालकुआँ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

November 25, 2022
Saturday, January 28, 2023
  • Login
Retail
Advertisement
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Special News
No Result
View All Result
Hindustaan Samachaar
No Result
View All Result

भारत के राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मंडाविया ने स्मारक डाक टिकट किया जारी

by admin_hindustaansamachaar
January 16, 2022
in India
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली– केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज रविवार को भारत के राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार और केंद्रीय संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान के साथ कोविड-19 वैक्सीन पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया।
स्मारक डाक टिकट के डिज़ाइन में एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कोविड-19 वैक्सीन के साथ एक वरिष्ठ नागरिक को टीका लगाते हुए दिखाया गया है, इसमें ‘कोवैक्सीन’ शीशी की छवि भी है। यह डाक टिकट देश भर में हमारे अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्यकर्मियों और वैज्ञानिक समुदाय द्वारा लोगों को कोविड महामारी से बचाने के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य को दर्शाता है।


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने इस अवसर पर कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े कोविडटीकाकरण कार्यक्रम के आज एक वर्ष पूरा होने पर डाक टिकट जारी किया जा रहा है, जिसे पिछले साल भारत में 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था। एक वर्ष की अवधि के भीतर, 156 करोड़ से अधिक कोविडटीके लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा टीकाकरण कार्यक्रम असल में वैश्विक समुदाय के लिए एक आदर्श है। जन भागीदारी के कारण ही भारत यह उपलब्धि हासिल कर सका। उन्होंने सभी स्वास्थ्य देख-रेख पेशेवरों, वैज्ञानिक समुदाय, वैक्सीन निर्माताओं और सभी लोगों को कोविड महामारी से लड़ने में उनकी अथक मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।
कोविड-19 के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई में सभी हितधारकों के उल्लेखनीय प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूरा विश्व समुदाय कोविड महामारी से लड़ने में हमारे प्रयासों से हैरान है। उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या का उच्च घनत्व होने के बावजूद, हम कोविड-19 वैक्सीन के 156 करोड़ से अधिक खुराक देने में सक्षम रहे हैं। श्री मंडाविया ने कहा कि भारत ने इस यात्रा के दौरान आई विभिन्न चुनौतियों का सामना किया है लेकिन यह 135 करोड़ से अधिक लोगों के संकल्प और समर्पण से संभव हो पाया कि हम हर चुनौती से निपट सके। इसका श्रेय हमारे स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास और टीकों का सुव्यवस्थित उत्पादन तथा वितरण में लगे लोगों को जाता है। उन्होंने कहा कि आलोचना और अविश्वास के माहौल के बीच देश ने अपनी आत्मिक ऊर्जा को एकजुट किया और उन लोगों का सामना किया जिन्होंने स्वदेशी टीकों को लेकर संदेह और गलत सूचना फैलाना चाहा तथा टीका लगवाने को लेकर आम लोगों के बीच हिचकिचाहट पैदा करने की कोशिश की।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत का टीकाकरण कार्यक्रम देश की अद्वितीय यात्रा की कहानी है। यह हमारे भारतीय मॉडल और देश के नागरिकों की छिपी क्षमता तथा इन क्षमताओं पर प्रधानमंत्री मोदी के अडिग भरोसे से निर्देशित हमारे देश की असाधारण उपलब्धि को प्रदर्शित करता है।
डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि कम समय में हमारी आवश्यक और जबरदस्त तैयारी ने इसे एक अद्वितीय यात्रा बना दिया है। बीमारी की अत्यधिक संक्रामक प्रवृति को समझना और देश भर में समग्र स्वास्थ्य देखभाल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता महत्वपूर्ण थी। उन्होंने कहा कि भारत ने यह सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में रणनीतिक बदलाव किया है कि जमीनी स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाली स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉

वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि होंगे देश के अगले अटॉर्नी जनरल

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर AIDS पड़ेगा भारी, जाने कैसे करेगा काम ?

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result
Download news app for latest news update

Media Agency

Category

  • accident
  • almora
  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • Health
  • horoscope
  • India
  • Nainital
  • Others
  • Politics
  • Special News
  • Sports
  • udham Singh Nagar
  • uttar pradesh
  • uttarakhand
  • uttrakhnd
  • Viral Videos
  • World

Contact Us

मुन्ना अंसारी
संपादक

Address : Sanjay Nagar, Railway Line Par, Lalkua - 262402
Contact : +91-7417121228
Email : munna007ansari@gmail.com
Website :www.hindustaansamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 hindustaansamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Special News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In