
मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- आम आदमी पार्टी संगठन को लगातार मजबूत करने में जुटी हुई है जिसमे कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव एवं जिला सह प्रभारी चन्द्रशेखर पाण्डेय की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष विनीत बलूटिया ने लालकुआँ विधानसभा कार्यकारिणी का गठन करते हुए जगदीश सिंह रौतेला को विधानसभा अध्यक्ष, प्रेम बल्लभ को संगठन मंत्री, देवेंद्र सिंह कार्की मीडिया प्रभारी, विनोद कुमार सेक्टर उपाध्यक्ष, गणेश चंद्र कोटलिया सेक्टर उपाध्यक्ष, मनोज कुमार सेक्टर उपाध्यक्ष भुवन चंद्र बृजवासी सेक्टर उपाध्यक्ष, पंकज पांडे सेक्टर उपाध्यक्ष, नारायण सिंह सेक्टर उपाध्यक्ष, धीरज सिंह अधिकारी सेक्टर उपाध्यक्ष, हरीश चन्द्र पांडे सेक्टर उपाध्यक्ष, प्रकाश चन्द्र पांडे सोशल मीडिया प्रभारी, सोनू राणा कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है ।