मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- भाजपा में जहाँ कई राजनैतिक दलों के नेता शामिल हो रहे थे तो वही कई नेताओं की घर वापसी का क्रम भी जारी है इसी को लेकर भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत किये जाने को लेकर उत्साहित नजर आ रही है वही भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित लोगों की भी निरंतर वापसी हो रही है। नैनीताल जिले की हॉट सीट कहे जाने वाली लालकुआँ विधानसभा की नगर पंचायत लालकुआँ के पूर्व चेयरमैन एवं दिग्गज नेता पवन चौहान की भी घर वापसी हो गई है उन्होंने देहरादून जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में अपनी पार्टी में फिर से वापसी कर ली है।
माना जा रहा है कि उनकी वापसी से भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत होगी। गौरतलब है कि पूर्व चेयरमैन पवन चौहान की धर्मपत्नी अरुणा चौहान भी नगर पंचायत लालकुआँ की अध्यक्षा रह चुकी हैं दोनों ने अपने कार्यकाल के दौरान नगर पंचायत लालकुआं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया था उनके कार्यकाल में ही पूरे उत्तराखंड में नगर पंचायत लालकुआँ को स्वच्छता के क्षेत्र में प्रथम पुरुस्कार प्राप्त हुआ था। वरिष्ठ नेता पवन चौहान की कार्यशैली और मिलनसार व्यवहार के कारण उनको सभी वर्गों का समर्थन रहता है। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने टिकट नही मिलने से नाराज होकर विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ा था जिस कारण पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था वही मौके की नजाकत को समझते हुए भारतीय जनता पार्टी निष्कासित लोगों को वापस बुलाने के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों व अन्य संगठनों के लोगों को भी पार्टी में जगह दे रही है। पूर्व चेयरमैन पवन चौहान कि भाजपा में पुनः वापसी से संगठन को और मजबूती मिलेगी क्योंकि उनकी छवि एक जनप्रिय राजनेता के रूप में रही है साथ ही निकाय चुनाव नजदीक होने से राजनीति में हलचल पैदा हो गई है।