• Latest
  • Trending

7 दिसम्बर: जानिए देश दुनिया की कुछ प्रमुख खबरे एक नजर में

December 7, 2021

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

November 25, 2023

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

November 21, 2023

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

November 18, 2023

समस्त प्रदेश वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं

November 18, 2023

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

November 18, 2023

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

November 15, 2023

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

November 15, 2023

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

November 15, 2023

दुःख : नही रहे सुब्रत राय सहारा, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

November 14, 2023

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

November 14, 2023

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

November 12, 2023

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

November 12, 2023
Tuesday, November 28, 2023
  • Login
Retail
Advertisement
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Special News
No Result
View All Result
Hindustaan Samachaar
No Result
View All Result

7 दिसम्बर: जानिए देश दुनिया की कुछ प्रमुख खबरे एक नजर में

by admin_hindustaansamachaar
December 7, 2021
in Entertainment, Health, India, Others, Politics, World
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बैंकॉक- म्यांमार की एक विशेष अदालत ने नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की को असंतोष भड़काने और प्राकृतिक आपदा कानून के तहत कोविड नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर 4 साल की कारावास की सजा सुनाई है।

नई दिल्ली- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खट्टक ने सियालकोट में श्रीलंकाई नागरिक की लिंचिंग को जायज ठहराते हुए बयान दिया की धार्मिक भावना से प्रेरित गुस्साए युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया साथ ही कहा कि जब धर्म की बात आएगी तो मैं भी उत्तेजित हो जाऊंगा और कुछ गलत कर बैठूंगा जिसकी बाद से उनके इस बयान की पूरे देश में आलोचना होने लगी है।

नई दिल्ली- भारत और रूस के बीच सैन्य रिश्तों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने सैन्य और रक्षा क्षेत्र से जुड़े चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।इनमें अमेठी के कोरवा में भारत और रूस की संयुक्त साझेदारी में 6 लाख से अधिक ए के 203 राइफलें बनाने का समझौता शामिल है।

नई दिल्ली- नागालैंड में उग्रवादियों के संदेह में निर्दोष नागरिकों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार ने इस पर खेद जताया है सोमवार को संसद के दोनों सदनों में दिए गए बयान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1 महीने के अंदर जांच रिपोर्ट और दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

गाजियाबाद- सिया सिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने सोमवार को गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर में हिंदू धर्म को अपना लिया है। पांच पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रिजवी को नया नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी दिया है डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंह आनंद गिरी ने बताया कि नारायण सिंह त्यागी की जाति त्यागी और गोत्र वत्स है।

देहरादून- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के मंत्रिमंडल ने देर रात उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भंग करने और नई नजूल नीति को मंजूरी देने के साथ ही अन्य कई फैसले लिए हैं इसके साथ ही नजूल नीति में भूमि को फ्री होल्ड करने के लिए सर्किल रेट के आधार पर दरों का निर्धारण भी किया गया है।

कोहिमा- आम नागरिकों पर संदेह के चलते गोलीबारी के मामले में शामिल सुरक्षा बलों के खिलाफ नागालैंड पुलिस ने स्वतः घटना का संज्ञान लेते हुए 21 वें पैरा स्पेशल फोर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसमें तिजित पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में सेना में हत्या , हत्या का प्रयास और आपराधिक कार्य के आरोप लगाए गए हैं।

नई दिल्ली- मुंबई में सोमवार को ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित होने के दो और मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में इस वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 10 और देश भर में इस वेरिएंट से संक्रमितो की कुल संख्या अब 23 हो गई है।

महाराष्ट्र- महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है जिसमें 18 साल के एक युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी बड़ी बहन का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। युवती ने कुछ समय पहले अपनी मर्जी से शादी कर ली थी जिससे उसके परिजन खफा थे। पुलिस ने हत्या करने वाले मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मुजफ्फरनगर- श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से आई रिपोर्ट की जांच टीम ने बताया कि मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल की संक्रमित ऑपरेशन थिएटर में मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन किए गए थे जिससे संक्रमण का फैलाव तेजी से हुआ इस ऑपरेशन थिएटर में सिउडोमोनस एरोजीनोसा और ग्राम पॉजिटिव स्टेफालोकोकस औरियास जीवाणु का प्रभाव था। जिससे मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की आंख में संक्रमण फैला और उनकी आंखो की रोशनी चली गई।

नई दिल्ली- प्रवर्तन निदेशालय ने नई दिल्ली की सुकेश चंद्रशेखर व अन्य से जुड़े 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ एक और समन जारी किया है।

मुम्बई- अभिनेता शाहरुख खान अब अपनी रुकी हुई फिल्मों की शूटिंग पर जल्द ही लौटेंगे। बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस की वजह से शाहरुख खान ने अपनी फिल्म पठान की शूटिंग से ब्रेक लिया था। जिसके बाद अब शाहरुख खान 15 दिसंबर से अपनी पठान फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

ShareSendTweet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search news in news box

No Result
View All Result
Download news app for latest news update

Media Agency

Category

  • accident
  • almora
  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • Health
  • horoscope
  • India
  • Nainital
  • Others
  • Politics
  • Special News
  • Sports
  • udham Singh Nagar
  • uttar pradesh
  • uttarakhand
  • uttrakhnd
  • Viral Videos
  • World

Contact Us

मुन्ना अंसारी
संपादक

Address : Line Paar, Sanjay Nagar, Lalkuan - nainital - 262402

Contact : +91-8630221528
Email : munnaansarilku@gmail.com
Website :www.hindustaansamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 hindustaansamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Special News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In