![](https://hindustaansamachaar.com/wp-content/uploads/2024/05/img_20240508_0928188921712219737911754-1024x768.jpg)
मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विधायक के प्रतिनिधि की कार में डम्पर ने मारी टक्कर कार हुई क्षतिग्रस्त।
![](https://hindustaansamachaar.com/wp-content/uploads/2024/05/img_20240508_0930086373053053252948157-1024x768.jpg)
आज सुबह करीब 9:30 बजे लालकुआँ मुख्य चौराहे पर गौला रोड की ओर से आ रहे लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के प्रतिनिधि सोनू पाण्डेय कार संख्या UK03A 5993 चौराहे पर कार मोड़ने के दौरान हल्दूचौड़ की ओर से आ रहे डम्पर संख्या UK06CC 0870 की चपेट में आ गई गनीमत रही कि विधायक प्रतिनिधि सोनू पाण्डेय की कार मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई जिसके बाद क्षेत्रवासियों द्वारा डम्पर चालक को रोक दिया गया जिसके बाद डम्पर चालक ने डम्पर स्वामी से बात कराई जिसके बाद दोनों पक्षो में क्षतिग्रस्त कार को ठीक कराने पर समझौते के प्रयास हो रहे थे।
![](https://hindustaansamachaar.com/wp-content/uploads/2024/05/img_20240508_0931187944091583104733285-1024x768.jpg)