![](https://hindustaansamachaar.com/wp-content/uploads/2024/05/img_20240510_1729426036242560935542258-1024x573.jpg)
मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- जामा मस्जिद कब्रिस्तान इंतजामिया कमेटी का आज चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से हाजी रईस अहमद को सदर बनाया गया।
![](https://hindustaansamachaar.com/wp-content/uploads/2024/05/image_editor_output_image1055728736-17153425318531064097898318320222-300x166.jpg)
आज जुमे नमाज़ के बाद जामा मस्जिद कब्रिस्तान इंतजामिया कमेटी के चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कमेटी कार्यकारिणी सदस्यों और लालकुआँ के गणमान्य आवाम के समक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें एक मात्र हाजी रईस अहमद ने सदर के पद के लिये सहमति व्यक्त की जिसके बाद सभी की राय मशवरे से हाजी रईस अहमद को सदर चुना गया जिसके पश्चात सभी गणमान्य लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर नवनियुक्त हाजी रईस अहमद की ताजपोशी की गई।
![](https://hindustaansamachaar.com/wp-content/uploads/2024/05/image_editor_output_image1836631944-17153426339634136400335852748713-300x167.jpg)
इस दौरान नवनियुक्त सदर हाजी रईस अहमद ने कहा कि लालकुआँ की आवाम ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा साथ ही जामा मस्जिद के हित के लिये जो भी कार्य होगा उसको प्राथमिकता के साथ पूरा किया जायेगा इसके साथ ही नये लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया जायेगा जिससे मस्जिद निर्माण का कार्य तेज गति के साथ किया जा सके।
![](https://hindustaansamachaar.com/wp-content/uploads/2024/05/image_editor_output_image-1574847928-17153427169445817217895553530164-300x172.jpg)
इस दौरान अब्दुल हफीज, मुख्तयार अहमद अंसारी, अल्ताफ खाँन, अख्तर खाँन, इश्तियाक खाँन, ख्वाज अहमद, ईरशाद खाँन, ईमरान खाँन, रेहान खाँन, कौसर खाँन, रक्कन खाँन सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।