![](https://hindustaansamachaar.com/wp-content/uploads/2024/03/img_20240316_1516252179989442160588922-1024x768.jpg)
मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने आचार संहिता लगने से पूर्व ताबड़तोड़ कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जिसमें बड़ी योजनाओं में शहरी क्षेत्र में शामिल अमृत पेयजल योजना के अन्तर्गत वार्ड नम्बर एक में 12 करोड़ 60 लाख की लागत से 3 ट्यूबवेल उच्च जलाशय और पाईप लाईन का शिलान्यास किया वही राज्य सैक्टर कार्यक्रम के तहत लाईन पार संजय नगर क्षेत्र में करीब 10 करोड़ की लागत से 2 ट्यूबवेल उच्च जलाशय और पाईप लाईन का भूमि पूजन विधिवत रूप से किया गया पेयजल योजना का निर्माण कार्य 18 महीने में पूर्ण होने का लक्ष्य रखा गया है जिससे 30 हजार की आबादी वाला क्षेत्र लाभांवित होगा।
इस अवसर पर विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता इं. ए के कटारिया, सहायक अभियंता वाई एस लसपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, महामंत्री सुरेंद्र लोटनी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रमांशु श्रीवास्तव, हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा, उपाध्यक्ष रोहित दुम्का, प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिवान सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा, भाजपा नेता प्रेमनाथ पंडित, नारायण सिंह बिष्ट, मनोज मौर्या, राजकुमार सेतिया, रवि कटियार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।