
मुन्ना अंसारी
अल्मोड़ा :- स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व हेमवती नंदन बहुगुणा की 104 वीं जयंती मंगलवार को यहां धूमधाम से मनाई गई। एचएन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोडा में हुए आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। वहीं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने भी सिरकत की। इस मौके पर सीएम धामी ने स्व एचएन बहुगुणा को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व बहुगुणा बहुआयामी सोच के धनी थे। पहाड़ के प्रति उनकी सोच के चलते उनको हिमालय पुत्र कहा गया। अभिभाजित उप्र के सीएम रहते उन्होंने पर्वतीय विकास परिषद का गठन किया। उन्होंने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। स्व बहुगुणा ने यह साबित किया कि हिमालय टूट सकता है झुक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि गरीब व मजलूमों के लिए बहुगुणा जी की सोच को देश के पीएम नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी ।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, यूसीडीएफ के प्रशासक मुकेश बोरा के साथ ही सत्ता व विपक्ष के कई विधायक मौजूद रहे।