
मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा किये जाने में लम्बे समय से चली आ रही जद्दोजहद के बाद आखिरकार नैनीताल जनपद के सभी मण्डल अध्यक्षों की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति पर नैनीताल जिले के 22 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है जिनमे नगर पंचायत लालकुआँ के सभासद धन सिंह बिष्ट को लालकुआँ मण्डल अध्यक्ष, जगदीश पन्त को बिन्दुखत्ता, दीपक बहुगुणा को हल्दूचौड़, प्रताप रैक्वाल को हल्द्वानी, किशोर जोशी को काठगोदाम व राजेंद्र नेगी को मुखानी का अध्यक्ष बनाया है, मुकेश बेलवाल अब गौलापार मंडल के अध्यक्ष होंगे।
सूची के मुताबिक नरेश नयाल ओखलकांडा, प्रदीप बिष्ट धारी, अंकित पांडे रामगढ़, कमला आर्या भीमताल नगर, नंदी खुल्बे बेतालघाट, सोबन सिंह गरमपानी, पंकज उप्रेती भवाली, आनंद बिष्ट नैनीताल, राजेन्द्र सिंह नेगी मुखानी, सुरेश गौड़ बिठौरिया, धीरेंद्र पांडे लामाचौड़, विक्रम सिंह जंतवाल कालाढूंगी, जोगा सिंह मेहरा कोटाबाग, विरेन्द्र रावत रामनगर ग्रामीण, मदन जोशी रामनगर व दीपा भारती मालधनचौड़ की मंडल अध्यक्ष बनाई गई हैं ।