• Latest
  • Trending
विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड राज्य को मिला बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास का अवार्ड

विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड राज्य को मिला बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास का अवार्ड

September 28, 2022

वन सुरक्षा दल द्वारा उपखनिज मिट्टी का अवैध अभिवहन करने पर एक ट्रक सीज किया

May 29, 2023

वन सुरक्षा दल द्वारा उपखनिज रेता का अवैध अभिवहन करने पर एक ट्रक सीज किया

May 25, 2023

नैनीताल दुग्ध संघ बोर्ड में रिक्त सीट पर आमेलन सहित विभिन्न प्रस्तावो पर लगी मुहर

May 23, 2023

ब्रेकिंग न्यूज़ : दिल्ली से देहरादून पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुटा, देखे वीडियो-

May 23, 2023

बड़ी खबर: देहरादून से काठगोदाम चलेगी वंदे मेट्रो ट्रेन, अत्याधुनिक सुविधाओं से भरपूर होगी स्वदेशी ट्रेन वंदे मेट्रो ट्रेन

May 19, 2023

बिन्दुखत्ता में आँधी तूफान से गौशाला पर गिरा विशालकाय पेड़, 1 गाय, 3 बकरियों की मौत, 1 गाय की कमर टूटी, पशुपालक पर गहराया आर्थिक संकट

May 18, 2023

अवैध खनन में वन विभाग की डौली रेंज टीम ने 3 ट्रक पकड़े

May 16, 2023

कर्नाटक चुनाव में मिली बड़ी जीत में बिन्दुखत्ता में कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरण किया

May 13, 2023

बिन्दुखत्ता के एक घर मे घुसा सांप, वन विभाग की गौला रेंज टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा

May 12, 2023

लालकुआँ में व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष की दुकान में हुई चोरी, चोर ने मोबाईलों और नकदी पर हाथ साफ किया, पुलिस ने जांच शुरू की

May 10, 2023

ब्रेकिंग न्यूज़: वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का हुआ निधन

May 9, 2023

उत्तराखंड : खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब से आई जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दुग्ध उत्पाद, बियर सहित 8 खाद्य पदार्थों के सेंपल फैल

May 9, 2023
Monday, May 29, 2023
  • Login
Retail
Advertisement
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Special News
No Result
View All Result
Hindustaan Samachaar
No Result
View All Result

विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड राज्य को मिला बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास का अवार्ड

by News Desk
September 28, 2022
in uttarakhand, Politics
विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड राज्य को मिला बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास का अवार्ड
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
दिल्ली। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है। प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से यह पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी उपस्थित थे।
उत्तराखंड पुरस्कार मिलने पर सतपाल महाराज ने समस्त प्रदेशवासियों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को बधाई दी है। महाराज ने कहा कि यह सम्मान मिलना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य देश-विदेश के सैलानियों को प्रदेश में आने का निमंत्रण देता है। जहां पर्यटन की सभी श्रेणियों में हर प्रकार की सुविधाएं और अवसर उपलब्ध हैं। उन्होने कहा कि मंगलवार से ही उत्तराखंड के मसूरी में हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय दर्शन की सेवा का भी शुभारंभ किया गया है।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग उत्तराखंड में पर्यटकों को आकर्षित करने वाली कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को मिले दोनों पुरस्कार यह सिद्ध करते हैं कि प्रदेश को लेकर पर्यटकों के बीच लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। उन्होने कहा कि हिमालय दर्शन सेवा शुरू होने से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोत्तरी होगी। पर्यटक जॉर्ज एवरेस्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय की ऊंची ऊंची चोटियों और उत्तराखंड के अलौकिक नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे।
नए कदमों की जानकारी देते हुए महाराज ने कहा पर्यटकों की बढ़ती हुई रूचि को देखते हुए पर्यटन विभाग ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर एक बहुत ही आकर्षक फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कॉन्टेस्ट का भी शुभारंभ किया है। इसके अंतर्गत पांच विभिन्न श्रेणियों में फोटो एवं वीडियो ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस कॉन्टेस्ट के माध्यम से पर्यटन प्रेमियों को 25 लाख रुपए से भी अधिक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

#WorldTourismDay के अवसर पर @tourismgoi द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड को बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास हेतु प्रथम पुरस्कार दिया गया। उपराष्ट्रपति श्री @jdhankhar1 ने यह पुरस्कार पर्यटन मंत्री श्री @satpalmaharaj को प्रदान किया। pic.twitter.com/l1ASPJG9HH

— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) September 27, 2022

महाराज ने बताया उत्तराखंड पर्यटन की ओर से देशभर के ट्रैवल इनफ्लुएंसर के लिए भी एक आकर्षक योजना लांच की गई है। इसके अंतर्गत अंग्रेजी ही नहीं, अपितु क्षेत्रीय भाषाओं में वीडियो बनाने वाले ट्रैवल इनफ्लुएंसर का इंपैनलमेंट पर्यटन विभाग में किया जाएगा। इसके पश्चात उन्हें उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर परिचयात्मक भ्रमण अर्थात फैमिलियराइजेशन टूर आयोजित करवाए जाएंगे, जो उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रायोजित होंगे। पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि हमारी योजना है कि ट्रैवल और टूरिज्म क्षेत्र के इनफ्लुएंसर्स के माध्यम से उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, यहां की लोक कलाएं, यहां की ग्रामीण संस्कृति, यहां की एडवेंचरस भू-पारिस्थितिकी, होमस्टे, अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव और पौष्टिक व्यंजन देश के कोने-कोने तक पहुंचें।
उन्होंने प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए इस बार कई कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने की बात भी कही। इनमें अक्टूबर 2022 से जनवरी 2023 तक होने वाला ट्रैक ऑफ द ईयर-पिंडारी ग्लेशियर और बागची बुग्याल, मसूरी व नैनीताल में दिसंबर 2022 में आयोजित होने वाला विंटरलाइन कार्निवाल, दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक चंपावत में राफ्टिंग चैंपियनशिप, फरवरी 2023 में औली में आयोजित होने वाली नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप और मार्च 2023 में ऋषिकेश में होने वाला अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव जैसे आयोजन शामिल हैं। इस मौके पर प्रदेश के सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे सहित पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉

केजरीवाल के साथ गुजरात में हुआ धोखा, घर बुलाकर खिलाया था खाना, जाने अब क्या हुआ ?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हटाया पर्दा, सोनिया से मुलाकात के बाद लिया ये फैसला

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result
Download news app for latest news update

Media Agency

Category

  • accident
  • almora
  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • Health
  • horoscope
  • India
  • Nainital
  • Others
  • Politics
  • Special News
  • Sports
  • udham Singh Nagar
  • uttar pradesh
  • uttarakhand
  • uttrakhnd
  • Viral Videos
  • World

Contact Us

मुन्ना अंसारी
संपादक

Address : Line Paar, Sanjay Nagar, Lalkuan - nainital - 262402

Contact : +91-8630221528
Email : munnaansarilku@gmail.com
Website :www.hindustaansamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 hindustaansamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Special News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In