मेष राशि- आज आपको मानसिक शान्ति मिलेगी। आत्मविश्वास में कमी भी हो सकती है।आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्र के सहयोग से कारोबार शुरू हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम ज्यादा रहेगा।संतान को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती हैं ख्याल रखें।
वृ़षभ राशि- आज आपका मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका धर्म-कर्म की ओर रुझान बढ़ेगा। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। आज आपकी माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं बेहद ख्याल रखें।
मिथुन राशि- आज आप भाई-बहनों से बेकार के वाद-विवाद से बचें। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।आज आपका रहन-सहन मुश्किल हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार बढ़ सकता है। आज आपको मानसिक शांति मिलेगी लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।
कर्क राशि- आज आप संयम बनाकर रखें। क्रोध एवं आवेश से बचें।आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि- आज आपको मानसिक शान्ति मिलेगी। आपको माता का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।आज आप अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आपको मित्रों का सहयोग रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती हैं।
कन्या राशि- आज धार्मिक संगीत के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन हो सकते हैं।आज आपको कोई परिवारिक समस्या परेशान कर सकती है। संचित धन की हानि हो सकती है। आपके संतान सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं खास ख्याल रखें।
तुला राशि- आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी बातचीत में संयम बनाकर रखें । कारोबार में वृद्धि होगी। आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्रोध एवं आवेश से बचें। धैर्यशीलता में कमी आएगी।आज आपको पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं साहस बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। रुके हुए काम बनेंगे। पिता के स्वास्थ्य का बेहद ध्यान रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे धैर्य बनाकर रखें।
धनु राशि- आज आप सन्तान के स्वास्थ्य का बेहद ध्यान रखें।आपको पिता का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।आज नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपको तरक्की के भी मौके भी मिलेंगे।
मकर राशि-आज आपका पूरा दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्य बनाए रखें । सन्तान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, व्यय बढ़ेगा।आज आपका स्वभाव में चिड़चिड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ राशि-आज आपके दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।रहन-सहन बिगड़ सकता है। आज मित्र का आगमन हो सकता है।कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कार्यभार के साथ ही आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।
मीन राशि-आज पूरा दिन वाणी में मधुरता रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। रहन-सहन में कष्ट मिल सकता है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।